संजय जैन
धमतरी |
रामसागर पारा वार्ड पार्षद श्यामा साहू का कहना है कि पिछले पंद्रह दिनों से वार्ड की सफाई नहीं हुई। पूरा वार्ड कचरे से . भरा पड़ा है, नालियाँ गंदगी से बजबजा रही है। लोगों की सेहत पर इसका बुरा असर पड़ रहा है । तीन , चार लोगों को जिला अस्पताल में भर्ती करना पड़ा है। पार्षद का कहना था कि वार्ड में दो सफाई कर्मियों की नियुक्ति की गई है। लेकिन उन्हें भी सफाई व अन्य कार्यों के लिए बाहर ले जाते है। निगम में 25 सफाई कर्मियों की नियुक्ति की गई थी उन्हें हटा दिया गया। महापौर ने अपने हिसाब से कर्मचारियों की नियुक्ति की है और उन्हें आफिस में बिठाकर उनसे आफिस कार्य लिया जा रहा है जो कि गलत है। जबकि हर वार्डो के लिए सफाई कर्मी नियुक्त किया जाना चाहिये। वार्डवासी निगम में हर तरह का टैक्स पटाते हैं बदले में उन्हें सफाई जैसी जरूरी सुविधा भी नहीं मिल रही है। पार्षद श्यामा साहू ने कहा कि जो महापौर वाडों में ठीक से सफाई व्यवस्था भी नहीं कर पा रहे हैं। उन्हें अपने पद से इस्तीफा दे देनी चाहिये । पार्षद ने कहा कि यदि निगम ने शीघ्र ही सफाई व्यवस्था दुरुस्त नहीं की तो हम उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। बाँसपारा वार्ड पार्षद मिथिलेश सिन्हा ने निगम की लचर सफाई व्यवस्था के प्रति आक्रोश व्यक्त करते हुए कहा कि राम सागर पारा वार्ड पार्षद श्यामा साहू विगत 24 मई, से निगम से लगातार बार्ड की सफाई के लिए निवेदन करती आ रही हैं। लेकिन न ही महापौर ने ध्यान दिया न निगम के जिम्मेदार अधिकारियों ने। पार्षद श्यामा साहू के बुलावे पर हम राम सागर पारा वार्ड पहुँचे और उनके साथ मिलकर सांकेतिक रूप से नाली की सफाई की. ताकि नगर पालिक निगम के अधिकारियों व महापौर को थोड़ी शर्म महसूस हो। अगर निगम वार्डवासियों से टैक्स लेती है तो उन्हें सुविधाएं भी देनी चाहिये। मोटर स्टैंण्ड वार्ड पार्षद प्राची सोनी का कहना है सफाई इस शहर की एक गंभीर समस्या है। निगम बारिश से पहले सफाई का दावा कर, रही है जो खोखला साबित हो रहा है। राम सागर पारा वार्ड में चारों तरफ गंदगी फैली हुई है नालिया जाम है। यह समस्या सिर्फ एक वार्ड की नहीं है, पूरे 40 वार्ड का यही हाल है। सफाई कर्मी वार्ड तक नहीं पहुँच रहे हैं, ऐसे में हमें ही नाली में उतरना पड़ेगा, क्योंकि हमें जनता को जवाब देनी पड़ती है । अगर महापौर सफाई व्यवस्था को लेकर जल्द कोई ठोस निर्णय नहीं लेते है तो हम उनके खिलाफ उग्र आंदोलन करेंगे

.jpeg)

