नाबालिग बालिका को शादी का प्रलोभन देकर भगा ले जाने वाले आरोपी को कुरूद पुलिस ने किया गिरफ्तार

धमतरिहा के गोठ
0

 


संजय जैन 

धमतरीप्रार्थिया के नाबालिक लड़की जो दिनांक 09-10-22 को कोई अज्ञात व्यक्ति द्वारा उनके वैद्य संरक्षण से बहला फुसलाकर अपहरण कर ले गया है की सूचना पर थाना कुरूद पुलिस द्वारा गुम इंसान कायम कर अपराध क्र.678/22 धारा 363 भादवि०कायम कर विवेचना में लिया गया था। पुलिस अधीक्षक प्रशांत ठाकुर द्वारा मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल कार्यवाही किये जाने के निर्देश दिये गए थे। जिस पर अति० पुलिस अधीक्षक मेघा टेम्भुरकर साहू  के मार्गदर्शन में एवं एसडीओपी. कुरूद कृष्ण कुमार पटेल के नेतृत्व में निरीक्षक दीपा केंवट थाना प्रभारी कुरूद द्वारा अपने स्टॉफ के साथ मिल कर मामले में पतासाजी की जा रही थी कि पतासाजी विवेचना के दौरान सायबर सेल धमतरी से तकनीकी साक्ष्य एवं मुखबीर सूचना के आधार पर पंजाब भंटिडा में होने की सूचना पर आरोपी गोलू निषाद पिता रामबहादुर निषाद उम्र 18 वर्ष 06 माह हॉल साकिन गिटपल्ली जिला भटिंडा,पंजाब एवं अपहृता को जिला भटिंडा पंजाब से गवाहों के समक्ष बरामद कर गुम इंसान को  दस्तयाब किया गया है। सी.डब्ल्यू.सी.से पीड़िता का काउंसलिंग कराई गई जिसमें अपने कथन में बताई की आरोपी द्वारा बहला फुसला कर अपहरण कर,शादी का प्रलोभन देकर अपने साथ ले जाकर भटिंडा पंजाब में रखा था जिसके कथन एवं महिला चिकित्सक के जॉच रिपोर्ट के आधार पर प्रकरण में धारा 366,भादवि० एवं धारा 08,12 पॉक्सो एक्ट जोडी गई है। आरोपी को दिनांक 17-06-23 को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

आरोपी-:गोलू निषाद पिता रामबहादुर निषाद उम्र 18 वर्ष 06 माह हॉल साकिन गिटपल्ली जिला भटिंडा,पंजाब स्थायी पता ग्राम बसंतपुर,पोस्ट पिपराइच, गोरखपुर (उत्तर प्रदेश) पिड़िता नाबालिग लड़की को उनके माता-पिता को सुपुर्द किया गया है। प्रकारण की संपूर्ण कार्यवाही में  थाना प्रभारी निरी.दीपा केंवट, एएसआई० सुरेश नंद,प्रआर० लोकेश नेताम,आर० महेश साहू,राजू भारद्वाज,मिथलेश तिवारी का विशेष योगदान रहा।


एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)