संजयं जैन
धमतरी | युवा नेता आनंद पवार के मार्गदर्शन एवं युवा कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष हितेश गंगवीर के नेतृत्व में चल रहे युवा कांग्रेस के मोर गौठान मोर अभिमान गौ सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत आज धमतरी विधानसभा के ग्राम तेलिनसती एवं देमार के गौठान पहुँचकर गौ सेवा,गौठान समिति एवं स्व सहायता समूह का सम्मान किया।
तेलिनसती गौठान समिति के अध्यक्ष मोहन जांगड़े ने बताया कि गौठान में महिला समूह द्वारा वर्मी खाद का निर्माण किया जाता है,जिसका उपयोग किसानों द्वारा लगातार किया जा रहा है,जिससे उन्हें बहुत अच्छे परिणाम मिल रहे है।महिला स्वसहायता समूह की महिलाओं ने बताया कि वे वर्मी खाद के उत्पादन के साथ बकरी पालन एवं मुर्गी पालन का काम भी कर रही है एवं निकट भविष्य में गौठान को खेती के लायक भी बनाया जाएगा,जहाँ सब्जी भाजी लगाने की योजना है।
देमार गौठान समिति के अध्यक्ष गोपालपुरी गोस्वामी ने बताया कि हमारे गौठान में गौ माता के लिए चारे की पर्याप्त व्यवस्था है,अभी पुराने पैरे का स्टॉक तो बचा ही है साथ ही नया पैरा भी गौठान में आ चुका है,इसके अलावा गौठान में पशुओं को गर्मी से बचाने के लिए गौठान के स्थान पर पानी भरकर रखा गया है जिसमें पशु आराम करना काफ़ी पसंद कर रहे है।
युवा नेता आनंद पवार ने बताया कि देमार गौठान में गोचारण करने वाले बरदिहा के लिए गोपाल कुंज बनाया गया है,जो बाँस से बना हुआ है और बेहद सुंदर दिखाई देता है,महिला समुहों द्वारा रोज गोबर से इसकी लिपाई की जाती है और यहाँ पीने के पानी सहित छांव की व्यवस्था की गई है।इस दौरान जिला कांग्रेस सचिव विक्रांत पवार,ज्ञानेश्वर चौहान,युवा कांग्रेस पूर्व जिलाध्यक्ष गुरु गोपाल गोस्वामी,ग्राम तेलिनसती के हुजराम महिलांगे,नंदकुमार साहू,काशीराम ध्रुव,भवानी जांगड़े,धनसिंग जोशी,कृष्णा लहरे,रुस्तम,धनंजय जांगड़े,रविन्द्र जांगड़े,ओमप्रकाश,सत्यम मीनपाल,पुरुषोत्तम, जागेन्द्र,थानसिंह,टिकेश,गनिता,मिनाक्षी ध्रुव, संतोषी ध्रुव,मोहनी सिन्हा,भानुमति साहू,
देमार के संतोष सिन्हा, विजय कुम्भकार,चित्रांश रजक,बलदाऊ कुंभकार,कन्हैया कुम्भकार,अमन कुम्भकार, चंद्रकांत कुंभकार,मिलन पटेल,कोमल मानिकपुर,तेजप्रकाश कुंभकार, चेतन सिन्हा,सुकलाल निर्मलकर,पुनेश्वर निर्मलकर,हेमलता साहू,उमा साहू,मोतिन साहू,बसंती साहू,गोमिन साहू,ऋतु साहू,पुरैन ध्रुव सहित ग्रामवासी उपस्थित रहे।


.jpeg)

%20-%20Copy.jpeg)

