धीवर समाज के सैकड़ों छात्र छात्राओं का काउंसलिंग एवं निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण किया गया

धमतरिहा के गोठ
0

 


संजय जैन 

धमतरीमाता शीतला की पूजा अर्चना करके 24वें  कैरियर काउंसलिंग एवं निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण कार्यक्रम का आरंभ किया गया । कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सुरेश कुमार धीवर प्रदेश अध्यक्ष,  विशिष्ट अतिथि डॉ रामलाल पेंदरिया महासचिव,  पवन धीवर कोषाध्यक्ष, खिलावन रिगरी,  sub-registrar छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट , हेमंत मत्स्यपाल संचालक खेल एवं युवा कल्याण छत्तीसगढ़ शासन,  दिलीप कुमार नाग राष्ट्रपति एवं राज्यपाल पुरस्कार प्राप्त शिक्षाविद, डॉ. एचएल मीनपाल एमडी, डॉक्टर ज्योति मीनपाल एमबीबीएस निश्चेतना विशेषज्ञ, डॉ सौरभ धीवर, एमबीबीएस, डॉ दिनेश नाग बीएएमएस आयुर्वेद, ईश्वरी मत्स्यपाल व्याख्याता गणित, प्रीति हिरवानी लेखाधिकारी निर्वाचन आयोग,संजय धीवर लेखाधिकारी सीजीपीएससी चयनित, रितु कोसरिया सहायक परियोजना अधिकारी,  आलोक मत्स्यपाल  व्याख्याता मास्टर ट्रेनर, ओम प्रकाश नाग व्याख्याता, भक्ति मीनपाल आईआईटी मुंबई में अध्ययनरत, विनय जैन संचालक केटलिस्ट कोचिंग सेंटर, डॉ निधि वर्मा मनोचिकित्सक, रायपुर को आमंत्रित किया गया 


 कार्यक्रम के संबंध में जानकारी देते हुए सोहनलाल धीवर ने कहा कि समाज द्वारा 24 वर्षों से कैरियर काउंसलिंग का आयोजन किया जा रहा है जिसका सुपरिणाम सामने है आज समाज में डॉक्टर,इंजीनियर, प्रशासनिक अधिकारी, बैंकर विधिक अधिकारी सहित सभी क्षेत्रों में समाज की पहुंच बन चुकी है और निरंतर बढ़ती जा रही है  ।

          बच्चों का मार्गदर्शन करते हुए शिक्षाविद दिलीप नाग ने कहा की सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं है कड़ी मेहनत ही एकमात्र विकल्प है ।  सफलता एक दिन में नहीं मिलता लेकिन एक दिन मिलता अवश्य है ।छात्र-छात्राएं अपना हौसला बनाए रखें ।

सब रजिस्टार खिलावन रिगरी ने कहा कि प्रतिभा साधनों की मोहताज नहीं होती, हर कठिनाई को पार करके सामने आती ही है और जब पूरा समाज आपके साथ है तो विचलित होने की आवश्यकता ही नहीं है । उन्होंने विधिक सेवा में जाने के लिए परीक्षा की तैयारी कैसे करें इस पर बच्चों का मार्गदर्शन किया तथा समाज में शिक्षा विकास फंड बनाने का आग्रह किया जिससे निर्धन मेघावी बच्चों की मदद की जा सके ।


 डॉक्टर एचएल मीनपाल ने कहा कि मेडिकल के क्षेत्र में बहुत अधिक अवसर है इसकी तैयारी के लिए समय प्रबंधन एवं एकाग्रता से अध्ययन पर ध्यान दें । मनोचिकित्सक डॉ निधि वर्मा ने कहा की परीक्षा के भय को दूर करने के लिए चिंतन, मनन और अनुकूलन इन तीन बातों पर अमल करें । अपने विषय पर गहराई से चिंतन करें उसका बार-बार मनन करें तथा कड़ी से कड़ी परीक्षा को पास करने के लिए तन और मन को स्वस्थ रखने के लिए योग अवश्य करें । युवा एवं खेल विभाग के संचालक हेमंत मत्स्यपाल ने कहा कि प्रशासनिक सेवा में आने के लिए किसी कठिन विषय विषय में पढ़ाई करना आवश्यक नहीं है जो आपका प्रिय विषय है उसका ही चयन करें । डॉ सौरभ धीवर ने कहा कि परीक्षा में सफलता के लिए समय प्रबंधन, निरंतरता और विषय का गहराई से अध्ययन आवश्यक है । छात्र की परीक्षा पूरे परिवार की परीक्षा समझें और पूरा परिवार सहयोग करें तो सफलता अवश्य मिलेगी । डॉक्टर दिनेश नाग ने कहा की आयुर्वेदिक चिकित्सा का तेजी से विस्तार हो रहा है । नीट की परीक्षा में सफल नहीं होने से निराश होने की बिल्कुल भी आवश्यकता नहीं है आयुर्वेद में कैरियर निर्माण के अनेक अवसर उपलब्ध हैं । आईआईटी मुंबई की छात्रा भक्ति मीनपाल ने कहा कि स्पष्ट लक्ष्य, नियमित अध्ययन, कड़ी मेहनत और मजबूत इरादा किसी भी लक्ष्य को पाने का एकमात्र उपाय है  । कैटलिस्ट कोचिंग सेंटर के अनुभवी संचालक विनय जैन ने कहा कि माता-पिता निचली कक्षाओं से ही बच्चे की रुचि किस विषय पर है इस पर ध्यान दें रुचि के अनुसार ही विषय चयन हेतु प्रेरित करें ।अपना इरादा बच्चों पर ना लादें  । किसी परीक्षा में कम अंक आने पर दूसरे बच्चों से तुलना न करें बल्कि बच्चे का हौसला बढ़ाएं  । उन्होंने सभी विषयों में कैरियर बनाने के अवसरों की जानकारी दिया तथा छात्र-छात्राओं के प्रश्नों का सरलता से समाधान किया । निर्वाचन आयोग में लेखाधिकारी प्रीति हिरवानी ने पीएससी की तैयारी के संबंध में छात्र छात्राओं को विस्तारपूर्वक जानकारी दिया ।डॉ ज्योति मीनपाल ने समाज द्वारा छात्र छात्राओं के कैरियर निर्माण के लिए किए जा रहे प्रयासों की सराहना किया । मुख्य अतिथि सुरेश कुमार धीवर ने कहा कि सभी परगनाओं में इस तरह का आयोजन होना चाहिए । आने वाले कल को सवारना वर्तमान का ही दायित्व है । धीवर समाज धमतरी शिक्षा के क्षेत्र में अग्रणी है पूरे समाज को अनुकरण करना चाहिए ।

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे परमेश्वर फूटान ने कहा की शिक्षा ही समाज को विकास के शिखर तक ले जाने का एकमात्र उपाय है । समाज के प्रत्येक सक्षम परिजन को समाज विकास में कुछ ना कुछ योगदान अवश्य देना चाहिए । कार्यक्रम में उपस्थित 115 छात्र-छात्राओं को कॉपी एवं पेन वितरण किया गया तथा सैकड़ों की संख्या में उपस्थित पालकों का भी काउंसलिंग करके सलाहित किया गया कि वे अपने बच्चे की पढ़ाई में कैसे सहयोगी बन सकते हैं  । कार्यक्रम में प्राथमिक मत्स्य सहकारी समिति के नवनिर्वाचित संचालक मंडल का सम्मान किया गया । कार्यक्रम का संचालन ओमप्रकाश नाग व्याख्याता द्वारा किया गया । आभार प्रदर्शन नर्मदा प्रसाद जगबेडहा अध्यक्ष द्वारा किया गया। कार्यक्रम में होरीलाल मत्स्यपाल संरक्षक, सोनू नाग कोषाध्यक्ष, दिलीप धरमगुडी,रामानंद धीवर अध्यक्ष आरंग, सूर्या  धरमगुड़ी,  बसंत निषाद प्रदेशाध्यक्ष कर्मचारी प्रकोष्ठ, विष्णुप्रसाद निषाद अध्यक्ष कर्मचारी प्रकोष्ठ धमतरी, धन्वंतरि नाग, डॉ ओमप्रकाश मत्स्यपाल सचिव, कृष्णा हिरवानी प्रदेशाध्यक्ष सहकारिता प्रकोष्ठ, रमेश हिरवानी बॉडीबिल्डर,  यशवंत कोसरिया,आशा धीवर, जागेश्वरी धीवर, नूतन हिरवानी, मोहिनी धीवर, नारायण धीवर नगरी, पवन हिरवानी, राजू ओझा, फिरोज हिरवानी, पुष्पेंद्र हिरवानी, अजय मीनपाल, हरीश मत्स्यपाल, तीरथराज फूटान, सहित बड़ी संख्या में समाज जन उपस्थित हुए।


एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)