संजय जैन
जिला आबकारी अधिकारी ए के सिंह के मार्गदर्शन में जिला धमतरी छत्तीसगढ़ में अवैध शराब के विरुद्ध बड़ी कार्यवाही की गई जिसके अंतर्गत दो शराब कोचियों से लगभग 13 लीटर के करीब देशी शराब जब्त की गई व दोनों आरोपियों के विरुद्ध अपराध दर्ज किया गया | पकडे गए आरोपी लीलाराम तारक पिता तुलसीराम साकिन सिर्री थाना बिरेझर , नरेंद्र वर्मा पिता शिवकुमार साकिन खर्रा थाना बिरेझर निवासी हैं |
उक्त कार्यवाही में सहायक जिला आबकारी अधिकारी श्री वैभव मित्तल,प्रशिक्षु आबकारी उपनिरीक्षक श्री आशीष ध्रुव व आबकारी स्टाफ का महत्वपूर्ण योगदान रहा।


.png)