छग प्रदेश स्वा कर्म संघ के बैनर तले आगामी 4 जुलाई से अनिश्चित कालीन हड़ताल

धमतरिहा के गोठ
0

 


संजय जैन 

धमतरीछतीसगढ़ प्रदेश स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के बैनर तले आगामी 04 जुलाई से अनिश्चित कालीन हड़ताल के संदर्भ में कुरूद सिविल अस्पताल में ब्लाक अध्यक्ष स्वास्थ्य कर्मचारी संघ डॉ क्षितिज साहू एवं ब्लाक संगठन मंत्री डॉ लोमेश कुर्रे के समक्ष समस्त स्टॉफ फार्मासिस्ट , लैब टेक्नीशियन, रेडियोग्राफर, एक्सरे टेक्नीशियन , स्टॉफ नर्स , लिपिक वर्ग , डेंटल असिस्टेंट , ओटी टेक्नीशियन , वार्ड ब्वॉय , वार्ड आया , वाहन चालक समस्त कैडर  ने हड़ताल का समर्थन करते हुए आज नियमित व संविदा कर्मचारी अवकाश पर जाने हेतु  हड़ताल फार्म जमा किया । छतीसगढ़ प्रदेश स्वास्थ्य कर्मचारी संघ कुरूद ब्लाक अध्यक्ष डॉ क्षितिज साहू ने बताया कि संचालक स्वास्थ्य सेवाएं को अपनी मांगों को पूर्ण करने हेतू पत्र जारी कर शाशन के समक्ष बारम्बार अपनी मांग रखने पर भी मांगो का निराकरण नही किया गया है जिसमे प्रमुख रूप से समस्त कैडर के वेतन विसंगति , जोखिम भत्ता केंद्र के समान,वर्तमान में कई जा रही भर्तियों को संविदा एवं अनियमित  कर्मचारियों का नियमतिकरण करने के बाद नियमित भर्ती किया जाए अथवा समान कार्य , समान वेतन , व समान भत्ते दिए जाए , सेवानिवृत्त की आयु 62 वर्ष की जाए , समस्त स्वास्थ्य कर्मचारियों को पुलिस विभाग की तरह 01 वर्ष में 13 माह का वेतन प्रदान किया जाए , समस्त स्वास्थ्य कर्मचारियों को चार स्तरीय वेतनमान दिया जाए तथा एकल पड़ के तकनीकी पदों हेतु 04 स्तरीय पदौन्नति चैनल बनाया जाए , डिप्लोमा धारी स्टॉफ नर्स को 03 वेतन वृद्धि एव डिग्री धारी स्टॉफ नर्स को 04 वेतन वृद्धि का लाभ जो वर्ष 1985 से दिया जा रहा है तथा वर्तमान में भी मध्यप्रदेश में दिया जा रहा है इसे कुछ वर्षों से छतीसगढ़ में नही दिया जा रहा है तथा अब वसूली की जा रही है इस वसूली पर रोक लगे , स्टॉफ नर्स का पदनाम नर्सिग ऑफिसर किया जाए , वर्तमान में ओपीडी समयावधि दो पाली में है इसे 01 पाली में किया जाए , एन एच एम के अंतर्गत कार्यरत सी एच ओ , एन सी डी  एवं फैमिली प्लानिंग के काउंसलर के वेतन भिन्नता है इसे  सुधारा जाए , शासन द्वारा वाहन चालक का वेतन लेबल 04 से बढाकर लेवल 06 किया जाए इस प्रकार से समस्त कैडर के लिए प्रमुख लंबित मांग शासन के समक्ष रखा गया है । इस अवसर पर वरिष्ठ स्टॉफ नर्स चित्ररेखा कुर्रे , नेमा मार्कण्डे , देवांगन सिस्टर , अन्नू सिन्हा , समस्त स्टाफ सिस्टर , स्वाति वर्मा, प्रेमा चौधरी, राजकुमार साहू, मनोज देवांगन , ओ पी सिन्हा ,  मनोहर देवांगन , उषा ध्रुव , समस्त सिविल अस्पताल स्टाफ शामिल हुए ।





एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)