वन्देमातरम परिवार ने किया 1355 फ़्रंट लाइन वर्करों का सम्मान, 28 सदस्यों ने किये रक्तदान

धमतरिहा के गोठ
0

 


संजय जैन 

    *वन्देमातरम परिवार द्वारा आयोजित कार्यक्रम पुरानी मंडी परिसर कुरूद में कुरूद क्षेत्र के समस्त डाक्टर्स, स्वास्थ्य सेवक, आंगनबाड़ी केन्द्र के कार्यकर्ता-सहायिका, सेक्टर प्रभारी एवं क्षेत्र के समस्त ग्राम प्रमुखों सहित कुल 1355 फ़्रंटलाइन वर्करों का किया गया, साथ ही हमारे संस्था के 28 युवा साथियों के द्वारा रक्तदान कर ज़रूरतमंदों मरीज़ों के लिए मिशाल पेश किये ! विशेष आकर्षण के रूप मे प्रदेश के लोकप्रिय कवि मीर अली मीर ने वन्देमातरम गान बेहतरीन कविता पाठन किया ! *



       *वन्देमातरम परिवार द्वारा परंपरागत कार्यक्रम मे मुख्य आतिथ्य के रूप में संस्था के संरक्षक कुरूद विधायक मा. अजय चन्द्राकर, गणमान्य अतिथियों में धमतरी विधायक रंजना साहु, धमतरी के समाजसेवी पं.राजेश शर्मा एवं  ज्योति चन्द्राकर पूर्व अध्यक्ष नगर पंचायत कुरूद ने सभा को संबोधित करते करते हुए इस ऐतिहासिक समाजिक सेवा कार्य के लिए वन्देमातरम परिवार को साधुवाद दिये साथ ही क्षेत्र के विकास पुरूष कुरुद विधायक मा. अजय चन्द्राकर जी को जन्मदिन की बधाई दिये ! इस अवसर पर मंचस्थ अतिथियों मे डा. प्रदीप हिशीकर, रविकान्त चन्द्राकर, राजेन्द्र शर्मा, अर्चना चौबे, हेमलता शर्मा, चन्द्रकला पटेल,कवि संजय शर्मा, त्रिलोकचंद जैन, कुलेश्वर चन्द्राकर, मालकराम साहु, आनंद यदु, पुस्पेन्द्र साहु, सुरेश अग्रवाल, नेहरू निषाद, नरेश सिन्हा, नंदिनी साहु मौजूद थे, कार्यक्रम का संचालन हरख जैन, प्रभात बैस ने किया ! इस ऐतिहासिक कार्यक्रम में पधारे समस्त अतिथियों का, सम्मानित होने वाले सभी 1355 फ़्रंटलाइन वर्करों का, रक्तदान करने वाले सभी युवा साथियों का, गणमान्य नागरिकों एवं वन्देमातरम परिवार के सदस्यों का, मिडिया के सभी साथियों का कृतज्ञता व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित करता हूँ ! *

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)