मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने धमतरी जिले के ग्राम अछोटा में गढ़कलेवा का लोकार्पण कर लिया चीला, फरा, ठेठरी, खुरमी का स्वाद छत्तीसगढ़ी व्यजनों को बढ़ावा देने बनाया गया है गढ़कलेवा

धमतरिहा के गोठ
0

 

संजय जैन 

धमतरीमुख्यमंत्री भूपेश बघेल जिले के अंतिम भेंट-मुलाकात कार्यक्रम में ग्राम अछोटा में निर्मित गढ़कलेवा का आज लोकार्पण किया। मुख्यमंत्री ने इस दौरान गढ़कलेवा का अवलोकन किया और स्व-सहायता समूह की महिलाओं से बातचीत कर गढ़कलेवा में व्यवस्थाओं की जानकारी ली। मुख्यमंत्री को महिला स्व-सहायता समूह की सदस्यों ने बताया कि छत्तीसगढ़ी व्यंजन चीला, फरा, ठेठरी, खुरमी, अईरसा, चौसेला, सोहारी अन्य विविध प्रकार के व्यंजन गढ़कलेवा में उपलब्ध रहेंगें। गढ़कलेवा में आने वाले ग्राहकों के बैठने के लिए आउटडोर और इनडोर की व्यवस्था की गई है। जहां पर ग्राहक पसंदीदा व्यंजनों का स्वाद ले सकते हैं, उल्लेखनीय है कि गढ़कलेवा में ग्रामीण परिवेश का अनुभव कराने और छत्तीसगढ़ी व्यजनों को बढ़ावा देने के लिए गढ़कलेवा बनाया गया है। गढ़कलेवा में ग्राहकों को वाई-फाई की सुविधा भी मिलेगी।    

                         
मुख्यमंत्री ने किया रूरल इंडस्ट्रियल पार्क में जिले के पहले वाई-फाई जोन का शुभारंभ




मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल ने आज धमतरी विधानसभा में भेंट-मुलाकात कार्यक्रम के दौरान ग्राम अछोटा में महात्मा गांधी ग्रामीण औद्योगिक पार्क में जिले के पहले वाई-फाई जोन की शुरुआत की। इससे रूरल इंडस्ट्रियल पार्क में कार्यरत लोगों को एवं गढ़कलेवा में आने वाले लोगों को निःशुल्क इंटरनेट की सुविधा मिलेगी। इसके अलावा स्कूली बच्चे भी इस सुविधा का लाभ उठा सकेंगे। वे यहां अध्धयन भी कर सकते हैं।

उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री ने इस माह की 5 तारीख को रूरल इंडस्ट्रियल पार्क की गतिविधियों की समीक्षा के दौरान रीपा को वाई-फाई सुविधा से लैस करने की घोषणा की थी। आज यहां वाई-फाई सुविधा के शुभारंभ से रीपा इस सुविधा से लैस जिले का पहला रूरल इंडस्ट्रियल पार्क बन गया है। इस अवसर पर विधायक सिहावा डॉ. लक्ष्मी ध्रुव, छत्तीसगढ़ राज्य खनिज विकास निगम के अध्यक्ष गिरीश देवांगन, नागरिक आपूर्ति निगम के चेयरमैन रामगोपाल अग्रवाल, जिला पंचायत सदस्य  मीना बंजारे मौजूद थे।  

हथकरघा उद्योग से जुड़ी ग्रामीण महिलाओं को मिली बुनकर गुड़ी की संजीवनी

मुख्यमंत्री कौशल विकास योजना से काम सीख कर शुरू किया हथकरघा व्यवसाय


धमतरी के अछोटा गांव की रहने वाली लक्ष्मी देवांगन कुछ वर्ष पहले मजदूरी करती थीं, लेकिन शारीरिक कठिनाइयों के चलते उन्हें ये काम छोड़ना पडा. इसके बाद लक्ष्मी को मुख्यमंत्री कौशल विकास योजना के बारे में पता चला. लक्ष्मी ने यहां चार माह का हथकरघा उद्योग का प्रशिक्षण लिया और अपने घर में हथकरघा मशीन लगाया। मां अंगारमोती बुनकर सहकारी समिति मर्यादित अछोटा के माध्यम से लक्ष्मी को काम मिलने लगा और अब लक्ष्मी घर बैठे ही हर माह हजारों रूपए की आय हासिल कर रही है. इस समिति में लक्ष्मी जैसी ही 97 महिलाएं हथकरघा उद्योग से जुड़कर ग्रामीण परिवेश में आर्थिक सशक्तिकरण की नई कहानी लिख रही हैं। अभी तक समिति के सदस्यों के घरों में व्यक्तिगत रूप से बुनकर कार्य किया जाता था। कई समूह सदस्यों के घरों में स्थान की कमी के चलते कार्य अच्छे ढंग से संचालित नहीं हो पाता था। इस समस्या को दूर करने के लिए  महात्मागांधी औद्योगिक पार्क योजना अंतर्गत अछोटा गौठान में हथकरघा इकाई की स्थापना की गई है। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने समिति के सदस्यों को बुनकर गुड़ी लोकार्पित किया है, ताकि  सदस्यों को कार्य करने में आसानी हो। इसके लिए हथकरघा उद्योग से जुड़े सदस्यों ने मुख्यमंत्री को धन्यवाद देते हुए उन्हें आम मजदूर से हुनरमंद कारीगर बनाने के लिए आभार जताया।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)