संजय जैन
धमतरी |भारतीय जनता पार्टी
प्रदेश नेतृत्व के आव्हान पर भाजपा मंडल-कुकरेल के द्वारा भूपेश बघेल कांग्रेस सरकार
के गोधन न्याय योजना गौठान में हुए 1300 करोड़ रूपये के भ्रष्टाचार को उजागर करने चलबो
गौठान-खोलबो पोल अभियान के अन्तर्गत गाँव-गाँव के गौठान में पहुँच कर लोगों को भूपेश
सरकार के नकामियो को बता रहे हैं। वही केन्द्र सरकार के द्वारा मनरेगा, स्वच्छ भारत,
14 वें वित्त, 15 वें वित्त, डी.एम.एफ जैसे योजनाओं से पंचायत व गाँव के विकास के लिए
राशि भेजी जाती है उसे भी गौठान के नाम पर भूपेश बघेल कांग्रेस सरकार भारी भ्रष्टाचार
कर रही है। जिससे गाँव के साथ अन्याय हो रहा है। भूपेश सरकार के इस भ्रष्टाचार को जनता
के बीच लाने भाजपाईयों ने ग्राम सियारीनाला, गुढा़पारा, बगरूमनाला, बेनद्रापानी, चिंवर्री,
सराईटोला, आमदी सहित आदि गौठानों में पहुँच कर हल्ला बोल रहें हैं। इस अभियान में कार्यक्रम
प्रभारी पूर्व विधायक श्रवण मरकाम, मंडल अध्यक्ष वामन साहू, भाजपा आदिवासी नेत्री जिला
पंचायत सदस्य अनीता ध्रुव, सरपंच-महेश गोटा, महामंत्री संजय शांडिल्य, अखिलेश प्रजापति,
महेश कावड़े, बूथ अध्यक्ष रमेश गोटा, पिंगल गोटा, बृजलाल मंड़ावी,हरिराम मरकाम सहित
ग्रामीण उपस्थित थे।
.jpeg)
गौठान में न गाय
है, न चारा है और न ही पानी है- अनीता ध्रुव
भाजपा आदिवासी
नेत्री एवं जिला पंचायत सदस्य अनीता ध्रुव ने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार गौधन योजना को
लेकर देश के लिए मॉडल बनाने के नाम पर ढिंढोरा पीट रही है, लेकिन उसकी जमीनी हकीकत
कुछ और ब्यां कर रही हैं। जिसका भाजपा का हर कार्यकर्ता जनता के बीच जाकर गौठान निर्माण
में हुए भ्रष्टाचार को उजागर करने जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि गौठान में कोई गाय
नहीं है, वहां न चारा है न पानी है। गौमाता के नाम पर राज्य सरकार अपनी पीठ थपथपा रही
है। इस गौठान योजना के लिए सरकार के पास कोई बजट नहीं है। पंचायत के मूलभूत सुविधा
के 14 व 15वां वित्त आयोग, खनिज न्यास व रोजगार गारंटी के मद के राशि से गौठान का निर्माण
किया गया है, जो गुणवत्ताविहीन है। कांग्रेस सरकार द्वारा नरवा-गरवा-घुरवा-बाड़ी के
नाम पर घोटाला कर रही है।