महाराणा प्रताप का आदमकद प्रतिमा शहर में लगना चाहिए

धमतरिहा के गोठ
0



संजय जैन 

धमतरी | बहुजन समाज पार्टी जिला अध्यक्ष आशीष रात्रे ने बताया कि बसपा व्दारा लगातार यह मांग किया जा रहा है कि महाराणा प्रताप का आदमकद प्रतिमा शहर के सोरिद वार्ड के पास लगाना चाहिए दुर्भाग्य की बात है नगर निगम धमतरी में खुद समाज के लोग बैठे हैं लेकिन नगर निगम धमतरी के बैठक में कभी भी यहां विषय को रखने का काम नहीं किया गया है दोनों ही दलों व्दारा महाराणा प्रताप को धमतरी में सम्मान न देने का आरोप बसपा व्दारा लगाया गया है बसपा जिलाध्यक्ष आशीष रात्रे ने कहा कि अगर नगर निगम महाराणा प्रताप जी की प्रतिमा लगाने के लिए जगह देते हैं तो जन सहयोग से प्रतिमा स्थापित किया जायेगा बहुत जल्द बसपा व्दारा नगर निगम में बैठे महाराणा प्रताप विरोधी लोगों के खिलाफ मोर्चा खोलने का काम किया जायेगा बसपा ने महाराणा प्रताप जयंती की जिले वासियों को बधाई दी है

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)