संजय जैन
धमतरी | धर्म की नगरी धमतरी में आध्यात्मिक धरोहर के रूप में एक गौरवशाली आस्था व श्रद्धा का इतिहास फिर जुड़ गया जब शहर की कोटडिया परिवार की बेटी मुमुक्षु सुश्री कुमकुम कोटडिया जैन धर्म में सांसारिक जीवन को त्याग कर धर्म एवं मानव सेवा के पथ पर निकल पढ़ने का निश्चय करते हुए शहर में उनके सम्मान में शोभा यात्रा निकली तो पूरा शहर अपनी लाडली पर गर्व महसूस कर रहा हूं अनेक जगह पर धार्मिक भावनाओं से ओतप्रोत गगनभेदी नारे लग रहे थे मुमुक्षु बहन भी सभी का अभिवादन स्वीकार करते हुए संसारीक जीवन में प्राप्त सहयोग के लिए सब का आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद दे रही थी स्थानीय मठ मंदिर चौक पर दाऊ प्रतिष्ठान के समक्ष दाऊ कृष्ण कुमार गुप्ता परिवार एवं नगर निगम के पूर्व सभापति राजेंद्र शर्मा के नेतृत्व में संयम तप के धर्मपथ पर चलने वाली मुमुक्षु सुश्री कुमकुम कोटडिया बहन का साल श्रीफल से सम्मान करते हुए उनका स्वागत व अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर राजेंद्र शर्मा ने कहा है धर्म की धरती धर्ममय त्याग व संयम एवं तप से सिंचित होकर फिर हो गई है धन्य जो हम सबके लिए आध्यात्मिक धरोहर के रूप में गौरवशाली क्षण निर्मित करने वाला है।
उक्त अवसर पर गांव बालाजी गुप्ता, दाऊ भरत गुप्ता,कुलेश सोनी, पिन्टू यादव,गौरव गुप्ता,मोहन सोनी, संजय तम्बोली ,दिनेश शर्मा, बाबूलाल प्रजापति, बल्ला सोनी ,गोपाल कटारिया,संदीप बांधे,महेश सिन्हा, राम ध्रुवंशी प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।


.jpeg)