संजय जैन
धमतरी। भारतीय जनता युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष रवि भगत द्वारा सोमवार को धमतरी भाजयुमो जिला अध्यक्ष की घोषणा करते हुए कैलाश सोनकर को धमतरी के अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी है,जिसके बाद से कैलाश को बधाई देने वालों का तांता लगा रहा,वहीं बुधवार को घड़ी चौक में युवा मोर्चा द्वारा स्वागत अभिनंदन किया गया,जारी प्रेस विज्ञप्ति में कैलाश सोनकर ने कहा पार्टी ने बहुत महत्वपूर्ण समय में बड़ी जिम्मेदारी दी है जिसे उसी जिम्मेदारी से निभाने का पूरा प्रयास करूंगा,पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव,भाजयुमो अध्यक्ष रवि भगत,धमतरी विधायक रंजना साहू,भाजपा जिला अध्यक्ष शशि पवार इन्दर चोपड़ा सहित तमाम बड़े नेताओं का आभार करता हूँ और पूरी निष्ठा से चुनाव में अपनी भूमिका निभा कर धमतरी की तीनों सीटों को जिताने ईव मोर्चा अपनी महत्वपूर्ण भूमिका अदा करेगी,उक्त अवसर पर पूर्व भाजयुमो अध्यक्षगण महेंद्र पंडित चेतन हिन्दुजा राजीव सिन्हा विजय मोटवानी जय हिंदूजा कीर्तन मिनपाल दिलीप पटेल जगेंद्र साहु, दिग्विजय ध्रुव, सूरज शर्मा,देवेश अग्रवाल,भागवत साहू,रिक्की गनवानी,ननकू महाराज,बलराम गुप्ता,पंकज साहू,दौलत वाधवानी,मनीष आसवानी,दीपक लालवानी,किशोर साहू,रामकृष्णा ध्रुव,वेदप्रकाश साहू,चिराग, देवा कुंजाम आथा सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।


