संजय जैन
धमतरी। शुक्रवार को दो दुपहिया वाहन में अचानक बंदर कूदने से दो हादसे हुए ँ एक घटना शहर के अंदर हुई जिसमें स्कूटी सवार नर्स की मौत हो गई वहीं दूसरी घटना में बाईक सवार शिक्षक दंपत्ति घायल हो गए जिन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
शुक्रवार
को दो हादसे हुए जिसमें हटकेशर निवासी सुनीता
प्रकाश उम्र लगभग 55 वर्ष पति संजय प्रकाश गोपालपुरी सब सेंटर में नर्स के पद पर पदस्थ
है। शुक्रवार को दोपहर वह अपने स्कूटी से घर वापस लौट रही थी लगभग 12:30 बजे रायपुर
रोड में दीपक मार्बल के पास अचानक बंदर वाहन में कूद गया जिससे नर्स सडक पर गिर गई,
सिर पर गंभीर चोट आई जिसे तत्काल 108 एंबुलेस से जिला अस्पताल लाया गया जहां डाक्टर
ने मृत घोषित कर दिया। नर्स डे पर हादसे में नर्स की मौत से स्वास्थ विभाग में शोक
की लहर दौड गई।
वहीं
दूसरी घटना में शिक्षक दंपत्ति घायल हो गए। रामसागर पारा निवासी धीरज देवांगन 34 वर्ष
ने बताया कि वह कुर्रा में शिक्षक है और पत्नी योगिता दीवान 34 वर्ष सिहाद में शिक्षक
है। पत्नी को छोडने वह रामपुर जा रहे थे वहां से लौटकर कोसमर्रा में आम सभा में शामिल
होना था। डोमा और कुरमातरई के बीच अचानक एक बंदर बाईक के ऊपर कूद गया जिसकी वजह से
दोनो गिए गए। उन्हें दोनो हाथ और पैर में चोट आई है पत्नी के सिर पर गंभीर चोट आयी
है दोनो को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।


