वार्डो में नही हो रही सफाई, न ही उठे रहे कचरे, अधिकारी बेपरवाह, गाड़िया खराब, जिमेदार कोन - नरेंद्र रोहरा

धमतरिहा के गोठ
0

संजय जैन 

धमतरीनगर निगम के 40 वार्डों में सफाई की स्थिति उस मुकाम में पहुंच चुकी है जहां अधिकारी स्वच्छ भारत मिशन योजना की कोई परवाह नहीं  कर रहे।

  गौरतलब है की सभी 40 वार्डों में कचरा फैला हुआ है,कचरा कलेक्शन जितनी गाड़िया उपयोग में होनी चाहिए उतनी नहीं है,गाड़ियां खराब होने के कारण कचरा कलेक्शन कार्य प्रभावित है।

   नेता प्रतिपक्ष नरेंद्र रोहरा ने बताया की पहले सफाई कर्मचारियों की कमी के चलते सफाई कार्य प्रभावित थे, क्योंकि सफाई कर्मचारियों को निगम कार्यालय में कार्य कराया जा रहा है,और अब कचरा कलेक्शन में दिक्कत का समाना करना पड़ रहा,समस्या के निराकरण के लिए मिशन मैनेजर शशांक मिश्रा से संपर्क करने पर उनके द्वारा अनेक गाड़ियां खराब होने का हवाला देकर पल्ला झाड़ने की कोशिश की गई है,फिर इसकी जवाबदारी कोन लेगा,आयुक्त को बताया तो उन्होंने हमेशा की तरह टालते हुए बताया दिखवाता हु जबकि सफाई के नाम से लाखो रुपए बहाए जा रहे,फिर भी जनता को सफाई व्यवस्था नहीं मिल पा रही, वार्डो से कचरा कई बार बोलन से भी नही उठ पा रहा है जिमेदार जनप्रतिनिधि अधिकारी मौन है। शहर की जनता कहा जाये समस्त पार्षदगणों राजेंद्र शर्मा धनीराम सोनकर, बिशन निषाद ,दीपक गजेंद्र, श्यामलाल नेताम  प्रकाश सिन्हा हेमंत बंजारे विजय मोटवानी अज्जू   देशलहरे, मिथिलेश सिन्हा ,ईश्वर सोनकर , प्राची सोनी ,सरिता आसाई श्यामा साहू ,सुशीला तिवारी ,रश्मि  दिवेदी ,नीलू डागा,रितेश नेताम, शामिल हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)