"स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यम उत्कृष्ट विद्यालय बठेना में लॉटरी में नाम देखकर अभिभावक हुए मंत्रमुग्ध"

धमतरिहा के गोठ
0

संजय जैन 

 धमतरी- स्वामी आत्मानंद योजनांतर्गत संचालित मेहतरुराम घीवर शासकीय उच्चतर माध्यमिक उत्कृष्ट विद्यालय बठेना धमतरी में नए सत्र 2023-24 में प्रवेश हेतु लाॅटरी पद्धति के माध्यम से प्रवेश की प्रक्रिया संपन्न की गई।  प्रवेश हेतु रिक्त सीटों के विरुद्ध अधिक आवेदन आने के कारण लॉटरी  के तहत प्रवेश की प्रक्रिया संपन्न की गई। प्रवेश प्रक्रिया के तहत गणमान्य अतिथियों एवं अभिभावक गण की उपस्थिति में पूर्णतः पारदर्शी तरीके से लॉटरी की प्रक्रिया सुचारू रूप से संपन्न की गई। जिसमें पालक गण बढ़ चढ़कर हिस्सा लिए ।पालक गण लॉटरी में अपने बच्चों का नाम  देखकर मंत्रमुग्ध हुए। लॉटरी के माध्यम से चयनित छात्र 11 मई से 15 मई के बीच प्रवेश हेतु आवश्यक दस्तावेज अनिवार्य रूप से संस्था में जमा करेंगे दस्तावेज जमा नहीं करने की स्थिति में प्रतीक्षा सूची से प्रवेश दिया जाएगा ।इस अवसर पर श्री नीरज नाहर (विधायक प्रतिनिधि) श्रीमती लोकेश्वरी साहू (पार्षद) संस्था के प्रभारी प्राचार्य श्री रविंद्र कुमार साहू  संस्था के समस्त शिक्षकगण एवं पालकगण उपस्थित रहे।



एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)