समर कैम्प में गगन डांस एकेडमी का विशेष योगदान रहा

धमतरिहा के गोठ
0

 


संजय जैन

धमतरी। ज्ञान अमृत इंग्लिश स्कूल में बच्चो के चहुमुखी विकास के लिए गर्मी की छुटटी मे 15 दिवसीय डांस क्लास का आयोजन गगन डांस एकेडमी के सहयोग से किया गया। शुक्रवार को समर कैम्प का समापन होने पर ज्ञान अमृत विद्यालय के प्राचार्य  विनोद कुमार पाण्डेय द्वारा सभी बच्चों को प्रमाण पत्र वितरण किया गया।



     इस अवसर पर छात्र-छात्राओं को बधाई देंते हुए कहा कि इस तरह कैम्प से बच्चों को अपनी कला को निखारने का अवसर मिलता है। बच्चे गर्मियों की छुटिटयों का सदुपयोग करते हुए नृत्य कला में पारंगत हुए। समर कैम्प बच्चों को फोंन एवं कम्प्यूटर से दूर करने का अच्छा माध्यम है। ऐसे कैम्पो से बच्चो का आत्मविश्वास बढता है और नई सोच विकसित होती है। इससे बच्चो में शारीरिक एवं मानसिक विकास होता है। डांस करने से बच्चो के शरीर में लचीलापन आता है और यह बच्चो के स्किल डेवलप करने के लिए काफी फायदेमंद है। पाण्डे ने बच्चो को नृत्य की प्रेक्टीस घर पर करने की सलाह दी।

     इस कैम्प का आयोजन करने में मुख्य रूप से रिद्धी साहू, पूजा राजवानी शीतल सोनी एवं गगन डांस एकेडमी का विशेष योगदान रहा।


एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)