संजय जैन
धमतरी | पोटीयाडीह धमतरी एवं साईं सदन फूड प्रोसेसिंग लिमिटेड प्राइवेट लिमिटेड रायपुर के संयुक्त तत्वाधान में डॉक्टर खादिरवल्ली के मुख्य आतिथ्य में के एल उद्यानिकी महाविद्यालय पोटीयाडीह धमतरी के सभागार में मिलेट्स के ऊपर अर्थात लघु धान्य फसलों के उत्पादन एवं उनसे मानव स्वास्थ्य पर लाभकारी असर पर प्रेरणास्पद व्याख्यान दिया गया। इस कार्यक्रम में स्थानीय विधायक श्रीमती रंजना दीपेंद्र साहू ने भी अपने विचार व्यक्त किए तथा केंद्र सरकार के द्वारा मिलेट्स के ऊपर विभिन्न योजनाओं का जिक्र करते हुए प्रधानमंत्री जी के मन की बात के 100वें एपिसोड का उदाहरण भी दिया ।
आज का यह कार्यक्रम अनूठा एवं अनुकरणीय कार्यक्रम था जिसमें महाविद्यालय के छात्र छात्राओं ने भाग लिया ।वही अंचल के मिलेट्स प्रोड्यूसर फार्मर ने भी हिस्सा लिया। मुख्य अतिथि महोदय का संस्था के संचालक कन्हैया लाल साहू ने गुलदस्ता भेंट कर स्वागत किया वही उन्होंने स्वागत भाषण में पद्मश्री एवं मिलेट्स मैन ऑफ इंडिया से विभूषित डॉक्टर खादेर वल्ली के धमतरी आगमन पर उन्हें हार्दिक अभिनंदन करते हुए देश के लिए उनके योगदान पर उन्हें अलंकृत किया जाना हम सबके लिए गौरव का विषय है ।देश की आने वाली पीढ़ी को हम अपने कर्तव्य से क्या दे सकते हैं, वह प्रबुद्ध जनों को विचार किया जाना चाहिए और अबकी पीढ़ी उन विचारों को आत्मसात करके कैसे आगे बढ़े, समाज को कैसी दिशा देंउन पर क्या योगदान हो यह एक महत्वपूर्ण विषय है । साईं सदन फूड प्रोसेसिंग प्राइवेट लिमिटेड रायपुर के प्रोपराइटर कृष्णा मोहन ने मिलेट्स के विभिन्न उत्पादों का भोज्य सामग्री तैयार कर सभी कार्यक्रम में आए हुए प्रतिभागियों का रसास्वादन कराएं। इस कार्यक्रम में उपस्थित कृषक पुरुषोत्तम चंद्राकर जी ने 700 कृषकों का संगठन तैयार कर मिलेट्स उत्पादन पर कार्य कर रहे हैं वही इस कार्यक्रम में उपस्थित कृषक मुरली साहू ने भी मिलेट्स के विभिन्न फसलों का उत्पादन प्रारंभ कर लिया है वही कृषक गजेंद्र चंद्राकर ने भी कोदो फसल का उत्पादन शुरू किया है उन्होंने अधिक वर्षों तक इस खाद्यान्न को संग्रहित करने का रिकॉर्ड भी कायम किया। कार्यक्रम में भोलाराम साहू ग्राम जुगदेही से विजय साहू ,कोमल सारवा सहित काफी संख्या में महिला कृषकों ने भी भाग लिया था।इस कार्यक्रम में अनुविभागीय अधिकारी कृषि मनोज सागर ,कृषि विभाग के विभिन्न अधिकारियों सहित उपस्थित थे। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए डॉ मंजू साहू, श्रीमती सुषमा साहू, आर के पांडे, योगेंद्र कुमार साहू, कमलेश जैन, जलफल जी, ईश्वर मरकाम ,लोकनाथ , शालिक राम टंडन, घनश्याम साहू श्रीमती शारदा सहित विभिन्न कर्मचारियों की भूमिका सराहनीय एवं प्रशंसनीय रही।

.jpeg)
.jpeg)

