संजय जैन
धमतरी | भेंट मुलाकात कार्यक्रम के तहत मुख्यमंत्री भूपेश बघेल धमतरी पहुंचे इस दौरान उनके द्वारा किये वादे घोषणाएं जनता के साथ छलावा है उक्त बातें भाजपा प्रदेश मंत्री रामू रोहरा ने कही.श्री रोहरा ने आगे कहा कि हर बार धमतरी वासियो के साथ धोखा कांग्रेस करती रही है इस बार भी मुख्यमंत्री ने धमतरीवासियो को ठगा है.भेंट मुलाकात में विकास स्वीकृति के नाम पर झुनझुना पकड़ाया गया है.विकास के लिए भूपेश सरकार का खजाना खाली है.धमतरी के कई बहुप्रतीक्षित मांगो को स्वीकृति नहीं दी गई इससे जनता में निराशा है.पूर्व प्रायोजित भेंट मुलाकात जनता के बीच मजाक बन चूका है.विकास के नाम पर जनता से भद्दा मजाक किया गया है.मेडिकल कॉलेज इंजीनियरिंग कॉलेज कोलियारी दोनर खरेंगा जोरातराई मार्ग निर्माण चौड़ीकरण गोकुल नगर ट्रांसपोर्ट नगर जिला अस्पताल में सुविधाओं का विस्तार गोल बाजार का पुर्ननिर्माण जैसे कई मांगो को पूरा ही नहीं किया गया.और जो कुछ मांगो की घोषणाएं हुई है वो भी ऊंट के मुँह में जीरे के समान है वह भी पूरी होंगी उसमे भी संदेह है क्युकि सामने चुनाव है इसलिए किये गए घोषणाएं भी पूरी नहीं हो पायेगी.श्री रोहरा ने कहा कि पूर्व में भूपेश सरकार द्वारा किये गए वादों को पूरा नहीं किया गया है और अब नए वादों का पिटारा खोला गया है पहले पुराने वादों को पूरा करना चाहिए फिर नए वादे करने चाहिए.मुख्यमंत्री घोषणावीर बने हुए है लेकिन ये घोषणाएं सिर्फ जनता की भावनाओ के साथ खिलवाड़ है.भेंट मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री सिर्फ अपनी वाहवाही करवाने में मस्त रहे जनता की मांगो को पूरी तरह से दरकिनार कर दिया गया.मुख्यमंत्री ने गढ़कलेवा में व्यंजन खा कर खुद का मुँह मीठा कर धमतरी वासियो का मन खट्टा कर गए हैं.भेंट मुलाकात को लेकर जनता में निराशा है.जनता कांग्रेस सरकार की हकीकत समझ चुकी है ऐसे में आने वाले समय में भ्रष्टाचारी धोखेबाज कांग्रेस सरकार को आइना दिखाते हुए सत्ता से उखाड फेकेगी.धमतरी जिले सहित प्रदेश में अपराध अपराधियों का बोलबाला है उन्हें संरक्षण दिया जा रहा है रेत माफिया सरकार के संरक्षण में धरती का सीना चीर रहे हैं महिलाये सुरक्षित नहीं है सड़को का बुरा हाल है प्रदेश में घोटाले हो रहे है पहले कोल घोटाला फिर शराब घोटाला शासकीय पदों में भर्ती भी संदेह के घेरे में है.कुल मिला कर कहा जाये तो जनता भूपेश सरकार से परेशान हो चुकी है.और भेंट मुलाकात दिखावा ढोंग से ज्यादा कुछ नहीं है

