भाजपा महिला मोर्चा की अनेक कार्यकर्ताओं को पुलिस ने बनाया बंधक

धमतरिहा के गोठ
0

 

संजय जैन 

धमतरीमुख्यमंत्री भूपेश बघेल भेंट मुलाकात कार्यक्रम के अंतर्गत धमतरी पहुंचे थे तो उससे पूर्व भारतीय जनता पार्टी की महिला मोर्चा के नेतृत्व में महिलाओं  के द्वारा शराबबंदी सहित पीएससी घोटाला पर मुखर होते हुए सधी हुई रणनीति के साथ काले पोशाक में  एवं काला टीका लगाकर रुद्री रोड पर भटगांव चौक से आगे बढ़ना चाहे तो पुलिस की टीम उन्हें रोक ली गई जब वापस लौटकर अछोटा राजीव नगर के कार्यक्रम में पहुंचना चाहे तो महिलाओं को जबरदस्ती गाड़ियों में बिठाकर कोतवाली थाना लाकर नजरबंद करते हुए बंधक बना लिया वहां भी महिला मोर्चा की कार्यकर्ता काफी शोर-शराबा करते हुए नारेबाजी करती रही तथा प्रदेश सरकार के वादाखिलाफी को लेकर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के इस्तीफे की मांग कर रही थी थाना सिटी कोतवाली में महिला मोर्चा के प्रमुखों में प्रदेश की कोषाध्यक्ष हेमलता शर्मा, प्रदेश मीडिया सह प्रभारी सरिता यादव महिला मोर्चा की जिला महामंत्री मोनिका देवांगन, अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश मंत्री रेशमा शेख, रितु साहू शारदा साहू, नम्रता पवार, सीमा चौबे ,नीतू त्रिवेदी, ईश्वरी नेताम प्रमुख रूप से शामिल रहे। थाना सिटी कोतवाली परिसर में भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश कोषाध्यक्ष श्रीमती हेमलता शर्मा ने कहा है कि भूपेश बघेल प्रायोजित तरीके से आम जनता से छल करते हुए मुलाकात का कार्यक्रम आयोजित करते हैं और हम यदि उनकी वास्तविकता को सामने लाते हैं तो पुलिस को सामने खड़े कर देते हैं लेकिन हमारी आवाज को खाकी की ताकत नहीं दबा पाएगी महिला मोर्चा जिला महामंत्री मोनिका देवांगन ने कहा कि झूठे वादों और छल के बदौलत बनी  सरकार का असली चेहरा जनता समझ चुकी है   हर तरफ भ्रष्टाचार और घोटाला उजागर होने से कांग्रेस की नियत साफ़ हो चुकी है  जिसका जवाब आने वाला विधानसभा चुनाव में जनता जरूर देगी। महिला मोर्चा के प्रदेश मीडिया सहप्रभारी श्रीमती सरिता यादव ने प्रदेश सरकार से पूर्ण शराबबंदी की मांग करते हुए कहा है कि अपनी घोषणा पत्र में किए गए वादे को पूरा ना करना लाखों महिलाओं की भावनाओं से खिलवाड़ है अब समय आ गया है कि हम प्रदेश सरकार को या तो वादा पूरा करने के लिए बातें करेंगे या उसे गद्दी से उतार कर ही चैन की सांस लेंगे।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)