संजय जैन
धमतरी | भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा जिला प्रभारी प्रदेश उपाध्यक्ष एवं नेता प्रतिपक्ष महानगर निगम रायपुर श्रीमती मीनल चौबे जी की विशेष उपस्थिति एवं महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष चंद्रकला पटेल जी की अध्यक्षता में संपन्न हुई। प्रभारी मीनल चौबे जी ने बैठक में अपने उद्बोधन में कहा कि प्रदेश सरकार भूपेश बघेल ने हम महिलाओं के साथ छल किया है झूठा वादा करके महिलाओं की भावनाओं से खिलवाड़ किया है पूर्ण शराबबंदी स्व सहायता बहनों की कर्जा माफी वृद्धा एवं विधवा बहनों की पेंशन वृद्धि और अन्य 36 प्रकार के झूठे वादे जनता से किया। शराबबंदी करना तो दूर उल्टा शराब को ही अपने निजी आय का जरिया बनाया हुआ है और रायपुर नगर निगम महापौर एजाज ढेबर के भाई अनवर ढेबर के द्वारा भूपेश बघेल के संरक्षण में 2000 करोड रुपए का शराब घोटाले का मामला ईडी के द्वारा उजागर हुआ है जो कि बहुत ही शर्मनाक घटना है यह सरकार भ्रष्टाचार और घोटालों की सरकार है जिसे अब जनता समझ चुकी है।और हम बहनें सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए दृढ़ संकल्पित हैं। प्रदेश मंत्री रामू रोहरा एवं महिला मोर्चा प्रदेश कोषाध्यक्ष हेमलता शर्मा ने महिला मोर्चा को सफल बैठक के लिए बधाई देते हुए कहा कि भूपेश बघेल के द्वारा केन्द्र सरकार के पैसों का मनमाना दुरुपयोग किया जा रहा है गौठान घोटाला कर पंचायतों गरीबों के हक का पैसा लूटने का काम कर रही है । विकास कार्य प्रदेश में शून्य है। अब छत्तीसगढ़ प्रदेश की बहनें इस झूठ लबारी की सरकार को उखाड़ फेंकने तटस्थ हो गई हैं। महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष चन्द्रकला पटेल ने अपने स्वागत भाषण एवं कार्यक्रम ब्यौरा प्रस्तुत करते हुए प्रभारी जी को विश्वास दिलाया कि महिला मोर्चा जिला की सभी बहनें भ्रष्ट भूपेश सरकार को उखाड़ फेंकने बहनें कमर कस ली हैं। मंचीय व्यवस्था एवं संचालन महिला मोर्चा जिला महामंत्री मोनिका देवांगन ने किया । बैठक में प्रमुख रूप से निशक्तजन आयोग की पूर्व अध्यक्ष सरला जैन पूर्व महापौर अर्चना चौबे पूर्व राज्य महिला आयोग की खिलेश्वरी किरण खिलेश्वरी किरण वरिष्ठ भाजपा नेत्री पार्वती वाधवानी सुशीला तिवारी जिला पदाधिकारी कविन्द्र जैन अरविन्दर मुंडी श्यामा साहू विधि का विश्वास मंडल अध्यक्ष विजय साहू महिला मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य कार्यसमिति सदस्य सरिता यादव नंदिनी सिन्हा चेलेश्वरी साहू सुमिता पंजवानी कविता यादव जिला महामंत्री महिला मोर्चा हेमलता यादव उपाध्यक्ष प्रियंका सिन्हा कार्यालय प्रभारी ममता सिन्हा मिडिया प्रभारी संगीता जगताप सोशल मीडिया प्रभारी रितु साहू विनिता कोठारी सीमा चौबे गीता शर्मा संतोषी साहू अनिता ध्रुव नीतू त्रिवेदी जागेश्वरी साहू नीलू रजक लता सोनी सुनीता वर्मा रेखा मांचल इंद्राणी निषाद धनेश्वरी साहू डाली सोनी नम्रता पवार ज्योति साहू संध्या साहू राजकुमारी मेश्राम मंडल अध्यक्ष दमयंती साहू ईश्वरी नेताम रितिका यादव सुलोचना साहू बबीता साहू...सहित बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित रहीं।।।
बैठक के पश्चात भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा के द्वारा वादाखिलाफी भ्रष्टाचार घोटालेबाज एवं पूर्ण शराबबंदी के वादे से मुकरने वाली भूपेश सरकार के विरोध में भाजपा महिला मोर्चा के द्वारा जिला प्रभारी मीनल चौबे जी की उपस्थिति में नेशनल हाईवे रत्नाबांधा चौक में महिला मोर्चा के द्वारा चक्का जाम किया गया । जिसमें महिला मोर्चा की सभी पदाधिकारियों ने को भ्रष्ट सरकार के विरुद्ध नारेबाजी करते हुए जमकर कोसा। जिसमें महिला मोर्चा पदाधिकारियों सहित युवा मोर्चा पदाधिकारियों की बड़ी संख्या में उपस्थिति रही


.jpeg)
