संजय जैन
अनुसूचित जनजाति शासकीय सेवक विकास संघ जिला बलरामपुर की महत्वपूर्ण बैठक जिला मुख्यालय बलरामपुर में प्रदेश अध्यक्ष श्री आर.एन. ध्रुव, श्री जयश्री कुमार प्रदेश सदस्य के विशेष उपस्थिति में संपन्न हुआ। बैठक में जिले के अधिकारी कर्मचारियों को सदस्य बनाने हेतु संपर्क अभियान चलाया जाएगा। संगठन द्वारा सड़क से सुप्रीम कोर्ट तक की लड़ाई में तन–मन– धन से सहयोग देने हेतु संघर्ष निधि इकट्ठा करने का संकल्प पारित किए। आदिवासी समाज के छात्र छात्राओं के लिए अनुसूचित जनजाति पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति हेतु ढाई लाख की आय सीमा की बाध्यता को समाप्त करने हेतु सरकार से मांग करेगी। राज्य स्तर के पदों में भर्ती 32% एवं स्थानीय स्तर पर बलरामपुर जिले में आदिवासियों की जनसंख्या 62% के अनुसार आरक्षण रोस्टर के आधार पर भर्ती की मांग की जावेगी। सर्वसम्मति से बलरामपुर जिला के कार्यकारी जिलाध्यक्ष पद पर श्री भोलाराम राही, महासचिव श्री पलिस राम एक्का, कार्यालय सचिव श्री तील देव मिंज, कोषाध्यक्ष श्री सुनील कुमार, जिला उपाध्यक्ष श्री लवंग साय भगत, श्री रामसेवक पैकरा, संगठन सचिव श्री ब्लैसियस लकड़ा, श्री सियोन खलखो को सर्वसम्मति से मनोनीत किया गया। अन्य पदाधिकारियों का मनोनयन आगामी बैठक में कर लिया जावेगा। स्थानीय स्तर के विभिन्न मुद्दों पर चर्चा– परिचर्चा के साथ बैठक संपन्न हुआ।
बैठक में सर्व श्री तामेश्वर ठाकुर,कलेश्वर राम पैकरा, एकू राम बंसी , राकेश नरसिंह ,जितेंद्र कुमार रोहित, रविशंकर सोनवानी, बुद्धेश्वर राम, प्रभु राम, छोटेलाल सिंह, विनोद कश्यप, रायमल टोप्पो, विशुन राम ,प्रमोद प्रसाद ,विजय कुमार केरकेट्टा, वीरेंद्र खाका सहित बड़ी संख्या में समाज के अधिकारी कर्मचारी गण उपस्थित थे।


.jpeg)