संजय जैन
भारतीय जनता युवा मोर्चा के पूर्व अध्यक्ष व पार्षद विजय मोटवानी व पूर्व जिला महामंत्री अविनाश दुबे द्वारा भटगांव के स्थानीय कार्यकर्ताओं के साथ उस गोठान निरीक्षण किया गया जहां कुछ दिन पूर्व मुख्यमंत्री आए थे। गोठान में गाय तो नहीं मिली न ही उनके रखरखाव का कोई इंतजाम और न ही कोई गोबर खरीदी की समुचित व्यवस्था साथ। बल्कि उसके स्थान पर मुख्यमंत्री के दौरे के बाद फैला प्लास्टिक पानी बोतल, पॉलिथीन का ढेर।
मुख्यमंत्री की महत्वकांक्षी योजना के अंतर्गत आने वाले गोठान की हालत इतनी खराब है कि यहां गायों के लिए चारे तथा पानी के स्थान पर प्लास्टिक पानी बोतल और पॉलिथीन है। विजय मोटवानी ने कहा कि पूरे प्रदेश में गोठान की स्थिति दयनीय है यहां मुख्यमंत्री के आने पर ट्रांसफार्मर सहित सारी सुविधाएं उपलब्ध कराई गई थी एवं मुख्यमंत्री के जाते ही एक-दो दिन के भीतर ही इन्हें उखाड़ कर वापस ले जाया गया। सिर्फ मीडिया के समक्ष अपना चेहरा चमकाने के लिए गोठान का रंग रोगन किया गया ट्रांसफर लगाया गया था।
वही अविनाश दुबे ने कहा कि पूरा छत्तीसगढ़ आज गोवंश तस्करी का एक व्यापक केंद्र बना हुआ है। सरकार गौठान के नाम पर सब को भ्रमित करने व अपना झोला भरने में लगी है, तो वही आपको सड़कों में गोवंशों का झुंड दिख जाएगा जिसे बड़ी आसानी से तस्कर गाड़ियों में डालकर बूचड़खाने ले जा रहे हैं पुलिस वह प्रशासन इस पर मौन है। वही स्थानीय युवा कार्यकर्ता टिक्की देवांगन ने बताया कि मुख्यमंत्री के आगमन की वजह से थोड़ी लिपाई पुताई रंग रोगन का कार्य हुआ है उसके अतिरिक्त अन्य सुविधाएं मुख्यमंत्री के आने पर लगाई गई थी बिजली की समुचित व्यवस्था की गई थी उसके जाने के बाद ट्रांसफार्मर को भी उखाड़ कर बिजली विभाग ले गई ग्रामीणों के बीच में चर्चा है कि यदि गांव में बिजली की समुचित व्यवस्था करानी हो तो मुख्यमंत्री का हर रोज द्वारा कराना होगा।
गोठान निरीक्षण के समय युवा मोर्चा के उमेश महाजन, प्रतीक सोनी, तुषार देव, स्थानीय कार्यकर्ता तुलेंद्र कुमार साहू, दिनेश्वर साहू, लेमन कुमार साहू, तेजराम सिन्हा, मोहन साहू, झुमुक राम साहू, मोहित साहू, तुलाऊ राम साहू, लक्ष्मी नारायण साहू, उमेश देवांगन उपस्थित रहे।

.jpeg)
