संजय जैन
धमतरी | बहुजन समाज पार्टी जिला अध्यक्ष आशीष रात्रे ने कहा कि धमतरी जिले में लगातार जिले वासियों व्दारा शिक्षा, स्वास्थ्य के लिए आन्दोलन कर रहे हैं लेकिन सरकार और यहां के कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं में जूं तक नहीं रेंग रही है धमतरी को मेडिकल कॉलेज इंजीनियरिंग कॉलेज बीएड कालेज की जरूरत है लेकिन इस ओर सरकार का कोई ध्यान नहीं है सड़क पुल पुलिया का निर्माण कर देना ही विकास नहीं है शिक्षा,स्वास्थ्य रोजगार के स्थायी समाधान करना होगा भेंट मुलाकात कार्यक्रम पूरा प्रयोजित होती है भेंट मुलाकात के बहाने सरकार कांग्रेस पार्टी का प्रचार कर रहे हैं कांग्रेस पार्टी के बड़े बड़े नेताओं का नाम बड़े काम छोटे कहावत चरितार्थ हो रहें।हमारा सरकार नहीं है कहकर बड़े बड़े बात पूर्व सरकार का आलोचना करते थकते नहीं थे अब जब सरकार आ जानें मानों कांग्रेसियों को सांप सूंघ गया है बसपा जिलाध्यक्ष आशीष रात्रे ने कहा कि धमतरी जिले की जागरूक जनता बुद्धजीवी लोग युवा लोग आने वाले चुनाव में कांग्रेस पार्टी को जरूर सबक सिखाने का काम करेंगे। नामकरण करने के नाम पर भेद भाव का काम कर रहे हैं

