संजय जैन
भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा जिला धमतरी के नेतृत्व में हमारे देश के केरल राज्य में सत्य घटना पर आधारित फिल्म द केरला स्टोरी देखने महिला मोर्चा से महिलाएं एवं बच्चियों सहित 65 लोग फिल्म देखने सिनेमाघर गए। द केरला स्टोरी फिल्म देश में हो रहे बहन बेटियों पर लव जिहाद पर केन्द्रित है ।यह फिल्म जबरदस्ती धर्मांतरण मातांतरण एवं लव जिहाद के घिनौने चेहरे को उजागर करती है आत्मा को झकझोर देने वाली सच्चाई बताई गई है। वास्तव में हम अपने बच्चों को हमारे धर्म के विषय में सही जानकारी नहीं दे पाते जिसके कारण बच्चों में अपने धर्म के प्रति आस्था का अभाव होता है ।और वह दूसरे के बहकावे में आकर गलत कदम उठाते हैं । क्षणिक भावुकता में आकर लव जिहाद के जाल में फंस जाते हैं उसके बाद उसके साथ कैसी बर्बादी होती है इस फिल्म में दिखाया गया है।। बहन बेटियों के साथ उसके शरीर के साथ-साथ उनके आत्मा को भी मार डालने का घिनौना खेल चलता है। फिल्म में दिखाई गई एक एक घटना पर विचार करें तो कहीं ना कहीं हमें अपनी खुद की भी गलती स्वीकार करनी होगी कि हम बच्चों को समय-समय पर अपने धर्म के बारे में जानकारी नहीं दे पाए। जिसके कारण हमारी बहन बेटियां आज असुरक्षित है। इस फिल्म को देखने के बाद बहन बेटियों को एवं परिवार के सभी सदस्यों को जागरूक होने की आवश्यकता है। ताकि ऐसा गंदा खेल आगे से दोहराई ना जा सके और किसी के साथ भी ऐसी बर्बरता मत हो।।। इस फिल्म को देखने प्रमुख रूप से महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष चंद्रकला पटेल के नेतृत्व में महिला मोर्चा प्रदेश कोषाध्यक्ष हेमलता शर्मा वरिष्ठ नेत्री सरला जैन चित्रलेखा निर्मलकर कार्यसमिति सदस्य सरिता यादव भारती खंडेलवाल महिला मोर्चा जिला महामंत्री मोनिका देवांगन सीमा चौबे रुकमणी सोनकर डाली सोनी नीतू त्रिवेदी गीता शर्मा ईश्वरी नेताम सुनीता वर्मा सहित कुल 65 लोग फिल्म देखने गए।।


