450 ग्रामीण छात्राओ ने देखी द केरल हिस्ट्री

धमतरिहा के गोठ
0

संजय जैन 

धमतरी | जब से द केरल हिस्ट्री देश के सभी राज्यों में सिनेमाघरों में चालू हुआ है तब से उस फिल्म को दिखाने के लिए समाज के सभी प्रमुख अपने समाज के सभी परिवारों को ,सभी जागरूक बच्चों को दिखाने के लिए उत्सुकता दिखा रहे हैं। सभी सिनेमाघरों में फिल्म देखने की भीड़ लगी रहती है कई समाजसेवी संगठनों ने भी फिल्म दिखाने की बीड़ा उठाए हुए हैं।

इसी तरह जिला सांसद प्रतिनिधि उमेश साहू ने भी शहर के लगभग डेढ़ सौ कालेज छात्राओं को फिल्म दिखाए जिसका समाज में आम जनता में अच्छा रिस्पांस मिला जिसको देखते हुए ग्रामीण छात्राओं के द्वारा भी उमेश साहू जी से मुलाकात करके फिल्म दिखाने आग्रह किया गया जिस पर सहमत होते हुए आज उमेश साहू धमतरी विकासखंड के लगभग 450 छात्राओं को द केरल हिस्ट्री फिल्म दिखाने लाए।

सभी बच्चों ने उत्सुकता से फिल्म देखी और जब बच्चे फिल्म देख कर बाहर आए तो लगभग सभी बच्चों के अंदर लव जिहाद के प्रति आक्रोश साफ दिख रहा था।उनके अंदर अपने धर्म के प्रति आस्था भी नजर आ रही थी क्योंकि इस फिल्म में एक छात्राओं की स्थिति को बताया गया है कि जब वह बाहर जाते हैं तो कैसे धीरे से उनका ब्रेनवाश करके उनको गलत रास्ते पर ले जाया जाता है और जाने के बाद कैसे उनका जीवन तबाह हो जाता है। मर मर कर जीने को मजबूर हो जाते हैं ।

फिल्म देख कर ही छात्राओं के अंदर एक असहज डर और अपनी सुरक्षा को लेकर के चिंता साफ नजर आ रही थी।

उमेश साहू ने सभी बच्चों का आभार व्यक्त किए कि आकर के सभी लोग फिल्म देखें और उन्होंने सभी छात्राओं से आग्रह किया कि सभी लोग अपने धर्म के प्रति दृढ़ रहे और कभी भी गलत संगति में ना पड़े।

जीवन के जिस भी क्षेत्र में वह सेवा दें राष्ट्रभक्ति उनके अंदर हमेशा जागृत रहना चाहिए ऐसे छात्राओं से निवेदन किये। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में माइकल साहू पूजा यादव सुभाष यादव वंदना कोसरिया गजेंद्र जांगड़े महेंद्र बघेल वैभव साहू विना साहू राजा शर्मा ओमेंद्र साहू आदि का बहुत सहयोग रहा।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)