सामाजिक भवन के लिए पदमशाली समाज को सीएम ने दिया 25 लाख

धमतरिहा के गोठ
0


संजय जैन 

धमतरीभेंट-मुलाकाल कार्यक्रम में धमतरी पहुंचे सूबे के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से पदमशाली समाज का प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की। इस बीच समाज के अध्यक्ष संजीव आड़ेपवार ने मुख्यमंत्री को सामाजिक गतिविधियों से अवगत कराया। साथ ही विविध सांस्कृतिक, सामाजिक और रचनात्मक गतिविधियों के लिए सामाजिक भवन निर्माण की जरूरत बताई, जिस पर मुख्यमंत्री बघेल ने पदमशाली समाज को सह्रदयता से सामाजिक भवन निर्माण के लिए 25 लाख रुपए देने की घोषणा की। प्रतिनिधिमंडल में अध्यक्ष संजीव आड़ेपवार, यशवंत पेनकोंडवार, विजय पदमवार, अजय कनपिल्लीवार, अनंत पदमवार, पूरनदेव नाड़ेम शामिल थे। उल्लेखनीय है कि पदमशाली समाज आज करीब ढाई सौ साल पहले आंध्रप्रदेश से यहां आकर बसे है। ईष्ट देव भगवान मारकंर्डय के वंशज पदमशाली समाज आज सामाजिक एकता और रचनात्मक कार्यों के जरिए शहर में अपनी अलग पहचान बनाई है। समाज की ओर से भवन निर्माण की स्वीकृति में सहयोग के लिए मुख्यमंत्री के साथ वरिष्ठ कांग्रेस नेता रामगोपाल अग्रवाल, पूर्व विधायक गुरूमुख सिंह होरा, जिलाध्यक्ष शरद लोहाना, महापौर विजय देवांगन, मोहन लालवानी, आनंद पवार का आभार व्यक्त किया है।

 

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)