संजय जैन
धमतरी । प्रदेश भारतीय जनता पार्टी के आह्वान पर धमतरी जिला के तीनों विधानसभा में चलबो गौठान खोलबो पोल कार्यक्रम का आगाज किया जाना है। प्रदेश अध्यक्ष अरुण साहू ने इस कार्यक्रम के लिए प्रदेश महामंत्री ओपी चौधरी एवं प्रदेश आरआईटी प्रकोष्ठ के संयोजक विजय शंकर मिश्रा को प्रभारी नियुक्त किया है। इसी के तहत धमतरी जिला के जिलाध्यक्ष ठाकुर शशि पवार ने धमतरी जिला के तीनों विधानसभा के लिए विधानसभा स्तर पर प्रभारी नियुक्त किया है। जिसमें धमतरी विधानसभा के लिए महेंद्र पंडित, सिहावा विधानसभा क्षेत्र मैं राजेंद्र गोलछा, कुरूद विधानसभा क्षेत्र में भानु चंद्राकर को नियुक्त किया गया है। यह कार्यक्रम 20 से 25 मई तक पूरे प्रदेश भर में आयोजित किया जाना है। इस कार्यक्रम के तहत प्रदेश पदाधिकारी 20 से 22 मई तक मंडल स्तर पर आयोजित कार्यक्रम में जाएंगे 23 एवं 24 मई को जिला एवं मंडल के पदाधिकारी प्रत्येक गौठान में जाकर के सरकार के इस महत्ती योजना में जो व्यापक भ्रष्टाचार किया गया है। इस भ्रष्टाचार का पोल खोलेंगे। ग्रामीण जन से मिल कर इस पर चर्चा किया जायेगा।

