उमेश साहू एवं मुरारी यदु ने जिले के 10वीं टॉपर छात्र का किया सम्मान

धमतरिहा के गोठ
0

 


संजय जैन

धमतरीजिला सांसद प्रतिनिधि उमेश साहू ने भीमराज साहू पिता हिम्मत लाल का जिले में 10वीं  बोर्ड परीक्षा जिला में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर उनके घर जाकर सम्मानित किए और आगे कहा कि हम सभी क्षेत्रवासी आशा करते हैं कि आप अपने जीवन में वह सब कुछ हासिल करें जो आप चाहते हैं, मेरी कामना है कि सफलता के उच्च स्तर तक जाओ और तुम्हारे पढ़ाई को सभी से सराहना मिलती रहे। साथ ही साथ पढ़ाई में कभी भी जरूरत होने पर उनका सहयोग लेने की बात कही। आगे भाजपा मंडल आमदी के अध्यक्ष मुरारी यदु ने कहा है कि साथ ही वे उन छात्र  छात्राओ का भी हौसला आफजाई किये जिनका प्रदर्शन बेहतर नहीं रहा और उन्हें अनुभवों से सीखने तथा सिर उठाकर जीने की सलाह देते हुए जीवन में विफलता को अवसर मान सफलता का शिलान्यास कर छात्र कदम आगे बढ़ाकर नई कामयाबी की ओर प्रशस्त होने की बात कही है।भीमराज के परिवार में पांच बहन और एक भाई पिता जी एक छोटा सा  कपड़ा व्यापार है घर में दादी यशोदा साहू, मां अहिल्या बाई, बहन कुसुमलता  साहू,झामेश्वरी साहू,सुनिता साहू,ज्योति साहू,तारणी साहू सभी भाई बहन बहुत अच्छे तरह से पढाई करते है । इस कार्यक्रम में अमन राव (महामंत्री भाजपा मंडल आमदी), कीर्तन मीनपाल (प्रदेश पदाधिकारी युवा मोर्चा), सुभाष यादव, ध्रव कुमार साहू(बुथ अध्यक्ष), पुनाराम, महेश साहू ,मंगल यादव ,महेन्द्र बघेल उपस्थित हुए।


एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)