कोलियारी खरेंगा दोनर मार्ग सड़क संघर्ष समिति करेगा सीएम निवास तक पैदल मार्च

धमतरिहा के गोठ
0

संजय जैन 

धमतरी |    दिनांक 23/04/2023 दिन रविवार को ग्राम दर्री के साहू सदन में पूर्व सूचना के आधार पर कोलियारी खरेंगा दोनर मार्ग सड़क निर्माण संघर्ष समिति के सभी पदाधिकारियों एवं कोलियारी से जोरातराई मंदरौद तक के सभी ग्राम पंचायत सरपंच ग्राम प्रमुखों क्षेत्रीय जनप्रतिनिधिगन वरिष्ठ नागरिकजन एवं इस रोड के लिए सोच रखने वाले युवा साथी मातृशक्तियो का बैठक आहूत किया गया था।जिसमें बड़ी संख्या में क्षेत्र के लोग अपनी गरिमामई उपस्थिति प्रदान किए रोड निर्माण एवं चौड़ीकरण के विषय में सार्थक चर्चा परिचर्चा हुआ जिस में उपस्थितजनों ने एक स्वर मैं अपना राय रखते हुए जब तक इस रोड के चौड़ीकरण की दिशा में कार्य प्रारंभ नहीं हो जाता तब तक आंदोलन निरंतर जारी रखने और समय-समय पर कार्य योजना बनाकर शासन प्रशासन को इस सड़क के निर्माण करवाने के लिए दबाव बनाया जायेगा।सभी लोगों ने एक स्वर में प्रस्ताव पारित किया कि आगामी आने वाले समय में क्षेत्र के सभी 23 ग्राम के जनमानस के द्वारा पैदल मार्च निकालकर रायपुर में मुख्यमंत्री को आवेदन सौंपा जाएगा। रोड निर्माण कार्य पर सरकार द्वारा त्वरित गति से कार्यवाही नहीं करने पर आगामी आने वाले चुनाव चाहे वह विधानसभा हो लोकसभा स्थानी चुनाव का बहिष्कार कर सड़क नही तो वोट नहीं के सोच के साथ विरोध करने का निर्णय लिया गया।

सड़क की यह लड़ाई निरंतर जारी रहेगा जब तक हमारे रोड चौड़ीकरण का कार्य प्रारंभ नहीं हो जाता इस अवसर पर हमारे मार्गदर्शन एवं रोड संघर्ष समिति के उत्साहवर्धन करने के लिए अपने जन्म दिवस के अवसर पर प्रमुख रूप से पंडित राजेश शर्मा पंडित राजेंद्र शर्मा कुमार रणसिंह जी कुलेश सोनी प्रकाश यादव पिंटू यादव पहुंचे थे प्रमुख रूप से रोड के विषय में आगे कार्य योजना बनाकर लड़ाई लड़ने के बारे में अपने विचार रखे।ज्ञात हो कि कोलियारी खरेंगा दोनर मार्ग से धमतरी जिले को सबसे ज्यादा राजस्व आय प्रदान करती है।यह सड़क न जाने कितनो मासूम स्कूली बच्चों की जान ले चुका है,16 लोगो की जान लेकर यह सड़क न जाने कितने परिवारों के सहारे को छीना है कितनो को अपने अंगों से हाथ धोना पड़ा है।ये वही सड़क है जिसके लिए अनेक नेता श्रेय लेने के लिए पिछले 3,4 सालो से कितनो माध्यमों से ये बाते बताते आए है की इस मार्ग की स्वीकृति हो गई है।ये वही मार्ग है जो हमेशा राजनीति का दंश झेलते आया है।इस सड़क के रेत माफियाओं द्वारा कितनो बार आम ग्रामीण जनों को धमकी आदि का सामना करना पड़ा है।

पिछले वर्ष नवंबर महीने में धमतरी नगरी मुख्य मार्ग पर हुए आंदोलन पे सरकारी अफसर द्वारा ये आश्वासन दिया गया की अप्रैल माह से सड़क का कार्य शुरू हो जाएगा लेकिन अभी तक कुछ भी नजर नही आ रहा।इस सड़क को न जाने कितनो बार रिपेयरिंग के लिए राशि स्वीकृत हुई लेकिन सड़क में डामर की जगह सिर्फ और सिर्फ धूल ही धूल दिखाई देता है।इस सड़क में वैसे तो 12 टन से ज्यादा वजनी गाडियां नही चलनी चाहिए लेकिन शासन प्रशासन के देख रेख में रेत माफियाओं के हौसले इतने बुलंद है की 40,50 टन की गाडियां आम जनता को बिना साइड दिए लापरवाही के साथ चला रहे है।इस सड़क में चलने वाले और ग्रामीण धूल से इतने परेशान हो गए है कि जिला मुख्यालय जाते तक कपड़ो का रंग ही बदल जाता है,लोगो के चेहरे तक पहचान नही आते।इस सड़क के रास्ते में आने वाले लोगो को धूल के कारण स्वास एलर्जी और न जाने बहुत से जानलेवा बीमारी भी होने लगी है। जिसमें ग्राम कोलयारी कानीडबरी अमेठी कलारतराई परसुली  दर्री खरेंगा सारंगपुरी देवपुर दोनर सेमरा झूरानवागांव सिवनी बारना जोरातराई सेलदीप मंदरौद तक के सभी ग्राम प्रमुखों सरपंच पंचगण स्थानीय जनप्रतिनिधि जनपद सदस्य आम नागरिकों की उपस्थिति में एक बार और अपने क्षेत्र के रोड की समस्याओं को लेकर एकजुट हुए सभी इस बात से बहुत नाराज और क्रोधित थे की सरकारी अफसर और नेता कैसे हमे झूठी आश्वासन देकर हमारे साथ खिलवाड़ कर रहा।पिछली बातो को याद करते हुए जिसमे शासन प्रशासन के द्वारा जो इस रोड के निर्माण हेतु आश्वासन मिला था कि रोड निर्माण का कार्य अप्रैल से प्रारंभ हो जाएगा जिनका अभी तक किसी प्रकार की कोई गतिविधि दिखाई नहीं दे रहा एवं शासन के द्वारा वर्तमान बजट में जो इस रोड के लिए राशि 1करोड़ 40लाख रुपया प्रावधान किया है वह इस रोड के लिए ऊंट के मुंह में जीरा के समान है।

सड़क की बदहाली के चलते अब जनता बहुत ही ज्यादा परेशान हो गई है।रोड पे चलने पर ऐसा लगता है मानो 50 साल पहले का जीवन जी रहे है।हल्की सी बारिश में सड़क कीचड़ कीचड़ हो जाता है।बहुत से स्कूली बच्चों और लोगो के जान इस सड़क में जाने के कारण लोग इसे मौत की सड़क का भी नाम देते है बदहाली का आलम यह है की लोग अब इस क्षेत्र में लड़के लड़कियों की शादियां तक कराने से कतरा रहे।इन्ही सब बातो से परेशान होकर अब क्षेत्र की जनता सीएम हाउस तक पैदल मार्च करने जा रही है।क्युकी मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल द्वारा आज से 3 साल पहले ही इस मार्ग के निर्माण की घोषणा किए थे लेकिन अब तक रोड बनना तो दूर सड़क की भूमिपूजन तक नही हो पाया है।इसलिए अब क्षेत्र की जनता सीएम साहब को फिर से उनकी घोषणा और वादों को याद दिलाने पैदल मार्च की योजना बनाएगी।बैठक में प्रमुख रूप से दयाराम साहू जी,पूर्व संयोजक हीरेंद्र साहू खरेंगा श्रीमती गीतेश्वरी साहू सरपंच दर्री निरंजन साहू शेखन साहू उपसरपंच सुभाष साहू ग्राम प्रमुख खरेंगा प्रीतम सोनकर सरपंच सारंगपुरी खिलावन निषाद अंजोर साहू मिलाप राम पदमा सोनकर सारंगपुरी चेतन यदु सरपंच देवपुर नेमचंद साहू पूर्णानंद घनानंद साहू जयप्रकाश देवपुर विश्राम सिंह सुरेश चंद्रकर दोनर प्रकाश सिन्हा सरपंच भानुमति साहू बंजारी मनोहर सोनकर प्रेमलाल सेन रामकुमार यादव कैलाश साहू सारंगपुरी जयप्रकाश साहू श्यामनारायण  साहू कलारतराई कुलेश्वर साहू पूर्व सरपंच खरेंगा अरुण साहू चंद्रशेखर चौधरी परमेश्वर साहू भगवती विश्वकर्मा गौतम साहू नेम सिंह निषाद परसुली राज साहू श्रीमती तीजिया कुंभकार सुभाष साहू  बारना नंद कुमार निषाद तुलाराम सोनकर भरारी शिव कुमार कार्तिक राम साहू तूलेश्वर उत्तम साहू अशोक साहू काशीराम साहू खुमान सिंह साहू दौलत साहू सुरेश साहू हेमा साहू जोगी साहू खिलेश्वर साहू संजय कुंभकार नेतराम कुंभकार रामचंद्र साहू देवनारायण साहू कन्हैया साहू अशोक साहू अनिल साहू  बबलू साहू दीपा कुंभकार त्रिवेणी साहू गंगा नागरची सविता साहू ओम बाई साहू मनभा बाई साहू सुनीता साहू नंदकुमारी साहू उमा निर्मलकर कीर्ति साहू फुल बाई साहू कीर्ति चमेली दर्री के साथ बड़ी संख्या में युवा साथी नागरिक गण मातृशक्ति उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)