
संजय जैन
धमतरी I कुरूद नगर के प्राचीन श्रीराम मंदिर मे जगतगुरू रामानन्दाचार्य महाराज जी का आगमन हुआ जहां भानु चन्द्राकर अध्यक्ष बोल बम सेवा समिति एवं वन्देमातरम परिवार, ज्योति चन्द्राकर पूर्व अध्यक्ष नगर पंचायत कुरूद ने स्वामी जी के दर्शन कर मार्गदर्शन प्राप्त किया। श्री चंद्राकर ने जगतगुरू महाराज जी का समस्त नगर एवं क्षेत्रवासियों व बोल बम सेवा समिति एवं पार्टीजनों की ओर से स्वागत अभिनंदन किया गया। इस सत्संग में मंदिर के महंत सहित नगर के गणमान्य नागरिकों ने महाराज जी से आशीर्वाद प्राप्त किये।

.jpeg)
