बीजेएस की महिला शाखा ने किया गन्ना रस का वितरण

धमतरिहा के गोठ
0

 




संजय जैन

धमतरी । भारतीय जैन संघटना महिला शाखा द्वारा शहनाई मैरिज पैलेस के सामने खोले गए प्याऊ में गन्ना रस का वितरण किया । जिसका बड़ी संख्या में राहगीरों ने लाभ लिया । भारतीय जैन संघटना की अध्यक्ष वंदना चौरडिया ने सभी को साधुवाद धन्यवाद दिया। प्याऊ में कार्य करने वाले का सम्मान किया गया। इस दौरान खेल का आयोजन किया गया। जिसमें ममता संकलेचा और शिमला पारख विजेता रही। इस अवसर पर चंचल लुंकड़, मधु गोलछा, अंजू छाजेड़ ,दीपा लोढ़ा, ममता संकलेचा, गौरी लोढ़ा ,,संगीता गोलछा, सरला पारख, संगीता संचेती, शिमला पारख, निर्मला लोढ़ा, संगीता निबंतिन गुप्ता, आदि सदस्य उपस्थित थे।

        उल्लेखनीय है कि भारतीय जैन संगठना की महिला शाखा द्वारा सेवाभावी कार्यो को अंजाम दिया जा रहा है। भीषण गर्मी में पल.पल लोगो का गला सूख रहा है ऐसे में लोगो की प्याऊ बुझाने शाखा द्वारा प्याऊ घर खोला गया है जहां रोजाना सैकड़ो राहगीरों को शीतल पेयजल उपलब्ध कराया जा रहा है। सेवाभावी कार्यो को उद्देश्य बनाकर महिला शाखा की अध्यक्षा वंदना चौरडिया अपने टीम के साथ वर्तमान में लगातार गन्ना रस व मठा का वितरण   किया जा रहा है। इसमें समाजजनों का भरपूर सहयोग प्राप्त हो रहा है। महिला शाखा की सदस्यों ने कहा कि गुरुजनो  से प्रेरणा लेकर सेवाए सहयोग हेतु प्रयास किया जा रहा है। यह प्रयास आगे भी जारी रहेगा।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)