संजय जैन
धमतरी | नगरी
सिहावा विधानसभा के विधायक डॉ लक्ष्मी ध्रुव ने
ईद के बधाई देने ईदगाह भाठा पहुंची जहां पर पूरे मुस्लिम समाज के लोगों को रमजान
के महीना के अंतिम रोजा पूरे होने पर ईदगाह भाठा पर पूरे मुस्लिम समाज के लोगों को
मुबारकबाद देते हुए कहा कि नगरी का मुस्लिम समुदाय हमेशा खुशहाल रहें तरक्की करें
और हमेशा सामाजिक सौहाद्र बनाए रखते हुए दूसरे समाज को भी सहयोग प्रदान करते हुए
भाईचारे का परिचय दिया है और नगरी सिहावा के विकास के लिए बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया
है।
हर साल की तरह इस वर्ष भी मुस्लिम भाईयों ने ईद
का पर्व सौहार्द पूर्ण माहौल में मनाया।स्थानीय ईदगाह में नमाज़े ईदुल फित्र अदा की
गई।उन्नतीसवा चाँद जैसे ही नजर आया लोग ईद की तैयारी में जुट गए।बाजार मेंरौनक़ नजर
आई।
इस साल छोटे छोटे ब्च्चो ने भी रमजान के पुरे
रोज़ा रहकर अल्लाह का शुक्र अदा किया।बरेली शरीफ से आये हाफिज मोहम्मद हसन साहब ने
नमाज़े
तरावीह बेहतरीन अंदाज में अदा करवाई। आज सुबह 9
बजे नूरी मस्जिद के पेश इमाम मौलाना मोहम्मद यूनुस कादरी ने नमाज़े ईदुल फ़ित्र
अदा करवाई।उन्होंने इस्लाम के बताये गए गए
रास्तों पर चलने की पैरवी करते हुए कहा की हमारे पैग़म्बर साहब ने भूक प्यास की
शिद्दत का अहसास के लिए रोज़ा रखने की हिदायत फ़रमाई।ताकि गरीबी का अहसास हो।नमाज के
बाद सलातो सलाम पढ़ा गया। सरज़मीने हिदुस्तान की ख़ुशहाली के लिए दुआ मांगी गई।
इस
मौके पर हाजी अब्दुल वहाब,हाजी
अब्दुल करीम ,अल्ली
भाई,जुम्मन बेग,तार भाई,रमजान
भाई,शरीफ भाई,हाजी वाहजुद्दीन,लतीफ़ भाई,सदरे
अंजुमन आमिर खान,शैख़
सलीम,ज़ियाउद्दीन
रिज़वी,वहीद खान,असलम खिलची ,हनीफ़ मेमन,फ़िरोज खान,इदरीस मेमन,सलीम मेमन,हाजी फारूक,अहमद रजा(गुड्डू),सरफराजुद्दीन(बन्टी),
आसिफ़(भोलू भाई)फरीद खान,जमाल भाई,असरफ
भाई,निशार भाई,कलीम खान,साबिर
भाई,रसीद भाई,यूनुश भाई व जमात के सभी भाई मौजूद रहे।
इस मौके पर स्थानीय विधायक श्रीमती लक्ष्मी
ध्रुव ,टी आई कुर्रे व
अन्य लोग ईदगाह पहुँच कर मुस्लिम भाइयो को ईद की बधाई दी।

