चौरडिय़ा परिवार द्वारा भर्रीपारा स्कूल को प्रदान किया गया वाटर कूलर

धमतरिहा के गोठ
0

 


संजय जैन 

धमतरी 7 अप्रैल |  नवीन प्राथमिक शाला भर्रीपारा के विद्यार्थियों के लिए भारतीय जैन संघटना महिला शाखा धमतरी द्वारा मदन लाल, अविनाश कुमार चौरडिय़ा परिवार के सौजन्य से स्कूल में वाटर कूलर दिया गया। भारतीय जैन संघटना की महिला शाखा की अध्यक्षा श्रीमती वंदना चौरडिय़ा के जन्मदिन के उपलक्ष पर परिवारजनो ने स्कूल में वाटर कूलर दिया। इस दौरान स्कूली बच्चों को खाद्य सामाग्री भी प्रदान कर उनके साथ समय बिताया गया। उल्लेखनीय है कि मदन लाल, अविनाश कुमार चौरडिय़ा परिवार द्वारा लगातार सेवाभावी कार्यो को अंजाम दिया जा रहा है। समाजसेवा व धार्मिक कार्यो में भी  चौरडिय़ा परिवार अग्रणी रहता है। पूर्व में भी परिवार द्वारा जरुरतमंदो की मदद  की जा चुकी है। ऐसे में स्कूल में वाटर कूलर प्रदान कर बच्चों को शीतल पेयजल उपलब्ध कराने के लिए शाला परिवार द्वारा धन्यवाद ज्ञापित किया गया। इस कार्य के लिए गौरव लोहाना ने सहयोग प्रदान किया। इस अवसर पर सचिव श्रीमती शिमला पारख ,श्रीमती गौरी लोढ़ा, जोन अध्यक्ष श्रीमती सूर्या लुंकड, श्रीमती सुषमा चोपड़ा ,श्रीमती मनीषा लुंकड़ ,श्रीमती दीपा लोढ़ा, श्रीमती मंजू लुंकड़ ,श्रीमती संगीता गोलछा, शाला से प्राचार्य श्रीमति संगीता सोनी ,रूपेश सोनबेर श्रीमति दुर्गासिंह, श्रीमति भगवती साहू आदि सदस्य उपस्थित थे।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)