भाजपा गंगरेल मंडल में मनाया गया महिला सम्मान कार्यक्रम

धमतरिहा के गोठ
0

संजय जैन      

धमतरी |  भारतीय जनता पार्टी सामाजिक न्याय एवं सामाजिक समरसता सप्ताह कार्यक्रम के तहत जिला भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष चंद्रकला पटेल के निर्देश पर भाजपा गंगरेल मंडल महिला मोर्चा अध्यक्ष पवित्रा दीवान की अध्यक्षता एवं मंत्री अनिता यादव के निर्देशन विभिन्न विधा में समाज में अपना अमूल्य योगदान दे रही महिलाओं का सम्मान एवं सहभोज का कार्यक्रम किया गया। सम्मान की कडी में शिक्षिका मोनिका सोनकर , भारती यादव, आंगनबाडी कार्यकर्ता राजकुमारी यादव, महेश्वरी साहू, हर्षिता ध्रुव, ललिता कंडरा, भोजबाई यादव का सम्मान गुलाल लगाकर श्रीफल एवं साडी प्रदान कर किया गया। साथ ही शिक्षक मनीष ध्रुव, राकेश सोनकर, कौशल साहू, हीरामन निर्मलकर का  भी सम्मान श्रीफल भेंटकर गुलाल लगाकर किया गया। इस अवसर पर महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष चंद्रकला पटेल, मण्डल अध्यक्ष उमेश साहू, अल्पसंख्यक मोर्चा प्रदेश मंत्री रेशमा खान, महिला मोर्चा से प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सुमिता पंजवानी, जिला महामंत्री मोनिका देवांगन, जिला मंत्री अनिता यादव, गंगरेल मण्डल उपाध्यक्ष दीपलता ध्रुव, महिला मोर्चा जिला मिडिया प्रभारी संगीता जगताप, जिला कार्यसमति सदस्य डॉली सोनी, मंडल महामंत्री रूपाली ध्रुव सहित बडी संख्या में महिलाएं उपस्थित थी।


 

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)