संजय जैन
धमतरी | छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स की कार्यकारिणी का विस्तार हुआ है, जिसमें धमतरी के महेश जसूजा को अध्यक्ष बनाया गया है। वहीं अन्य नियुक्तियां भी की गई है, जिससे व्यापारियों में हर्ष व्याप्त है। मालूम हो कि छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स के प्रदेश अध्यक्ष अमर पारवानी ने चेंबर के कार्य में सहयोग एवं कार्यों को गतिशील करने के लिए चेंबर के पदाधिकारियों का विस्तार किया है। जिसमें धमतरी जिले की ईकाई हेतु चेयरमेंन अरविंद दोशी को बनाया गया है वही कपड़ा व्यापारी महेश जसूजा को अध्यक्ष पद से नवाजा गया है। कार्यकारी अध्यक्ष प्रकाश थारवानी, अशोक वासवानी महामंत्री सुरेश महावर कोषाध्यक्ष नरेंद्र होतवानी और उपाध्यक्ष संजय अग्रवाल जिग्नेश ठक्कर प्रमोद गुप्ता को बनाया गया है। इस अवसर पर चेंबर के नए अध्यक्ष महेश जसूजा ने कहा कि ये नियुक्ति मेरी नहीं आपकी है। कपड़ा संघ एवम सभी संगठनों के वरिष्ठ लोगों का आशीर्वाद और छोटे भाइयो का स्नेह है। आप लोगों की एकता से ही यह संभव हो पाया है। सभी व्यापारी भाइयो की समस्या और उसके निदान के लिए मैं कृत संकल्पित हूं। ऐसे ही एकता और सहयोग की आशा रखता हूं। सभी को विश्वास दिलाता हूं कि बिना किसी भेदभाव के पूरी टीम के सभी सदस्य आपके समक्ष रहेंगे।

