हजारों लोगों ने ईदगाह में एक साथ नमाज अदा की

धमतरिहा के गोठ
0

 


संजय जैन

धमतरी । रमजान के एक माह के रोजे मुकम्मल होने के बाद शनिवार को ईद मनाई जा रही है। सुबह 10.30 बजे हजारों मुसलमानों ने ईदगाह में एक साथ ईद की नमाज अदा की। जामा मस्जिद धमतरी के पेश इमाम रहमानी रजा मिसबाही ने नमाज पढ़ाई। देश और छत्तीसगढ़ प्रदेश में अमन, चैन और शांति की दुआ मांगी गई। इससे पहले मौलाना रहमानी रजा ने ईद की फजीलत पर तकरीर करते हुए अल्लाह और उसके रसूल के बताए हदीस पर चलने की गुजारिश की। सुबह से ही बच्चे, युवा, बुजुर्ग नए-नए कपड़ों में नजर आए। साथ ही घर-घर 

मीठी सेवईयां का लुत्फ उठाया गया।

भीषण गर्मी की वजह से अंजुमन इस्लामिया कमेटी द्वारा नमाजियों के लिये टेण्ट के जरिये छांव, गर्मी से राहत प्रदान करने बड़े-बड़े कूलर, पेयजल, शरबत आदि की बेहतर व्यवस्था की गई। जिसके चलते नमाजियों को काफी सहुलियत हुई। शारीरिक रूप से कमजोर लोगों के लिये कुर्सी में बैठकर नमाज अदा करने का इंतजाम भी रखा गया। नमाज अदा करने के बाद खुतबा पढ़ा गया। इसके बाद सलातो सलाम और दुआ की गई। ईदगाह में ही लोगों ने एक दूसरे से गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी। ईदगाह के बाहर राजनीतिक दल से जुड़े लोगों ने पहुंचकर मुस्लिम भाईयों को ईद की बधाई दी। ईदगाह में नमाज अदा करने वालों में अंजुमन अध्यक्ष हाजी नसीम अहमद, पूर्व अध्यक्ष हाजी हारून उस्मान, सैय्यद अशफाक हाशमी, दिलावर रोकडिय़ा, अहमद रजा, हाजी शेख रोशन, अशरफ रोकडिय़ा, सलीम रोकडिय़ा, शरीफ रोकडिय़ा, सैय्यद अफजल अली, सैय्यद असलम अली, मोहम्मद मुन्नाफ, अशरफ विरानी, नजीर अहमद सिद्धीकी, मोहम्मद शाह अहमद, यूसुफ रजा, अब्दुल रज्जाक रिजवी, हाजी बशीर अहमद, इमरान मेमन, इकबाल बुरहान, सैय्यद नवाब अली, सैय्यद आसिफ अली, हाजी अब्दुल सलाम खत्री, हाजी तसनीम खान, वसीम कुरैशी, तनवीर उस्मान, तनवीर कुरैशी, मोहम्मद हनीफ भाई पेट्रोल पंप, आदिल कुछावा, शकील अहमद गुड्डा भाई, ताजुद्दीन खत्री, जियाउद्दीन बाठिया तथा शहर के सभी मस्जिदों के इमाम, मोअज्जन समेत बड़ी संख्या में मुस्लिम समाज के लोग शामिल रहे।

पुलिस की अच्छी व्यवस्था रही

ईद और ईद की नमाज को लेकर शहर व ईदगाह क्षेत्र में पुलिस की अच्छी व्यवस्था रही। नमाज के बाद लोग ईदगाह के सामने  स्थित कब्रस्तान गए। जहां पहुंचकर अपने मरहूम परिजनों की कब्र पर फातिहा पढ़ी, फूल और फूलों की चादर पेश की। इसके बाद शहर के दरगाहों में भी पहुंचकर दुआ की गई।

ईदी पाकर बच्चे खुश नजर आए

ईद के मौके पर अपने उम्र से छोटे लोगों को विशेषकर बच्चों को नजराना के रूप में रूपए दिये जाते हैं। जिसे ईदी कही जाती है। अपने बड़े-बुजुर्गो एवं मम्मी-पापा से ईदी लेकर बच्चे खुश नजर आए।

कांग्रेसियों ने दी ईद की बधाई

ईदगाह से नमाज पढक़र निकले मुस्लिम समाज के लोगों को बधाई देने कांगे्रस के लोग पहुंचे थे। जहां पर सभी ने एक-दूसरे को गले मिलकर ईद की बधाई दी। इस दौरान जिलाध्यक्ष शरद लोहाना महापौर विजय देवांगन, पूर्व विधायक हर्षद मेहता, जिला पंचायत उपाध्यक्ष नीशू चंद्राकर, जिला कोषाध्यक्ष सलीम रोकडिया, पूर्व पीसीसी सचिव आनंद पवार, मदरसा बोर्ड सदस्य अशरफ रोकडिया, उर्दू बोर्ड सदस्य नज़ीर सिद्धकी, हरमिदर छाबड़ा, अरविंद दोषी, होरी लाल साहू ब्लॉक कांग्रेस शहर अध्यक्ष आकाश गोलछा, अध्यक्ष अल्पसंख्यक कांग्रेस शरीफ रोकडिय़ा, वसीम कुरैशी, तिलक सोनकर, जिला महामंत्री तनवीर कुरेशी, जिला कांग्रेस सचिव विक्रांत पवार, पार्षद नगर निगम राजेश पांडये, आवैश हाशमी, सद्दाम गौड़, आईटी सेल जिलाध्यक्ष तुषार जैस, ब्लॉक कांग्रेस उपाध्यक्ष पवन यादव, रेहान विरानी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

विधायक समेत भाजपाईयों ने ईद की मुबारकबाद दी

मुस्लिम समाज के लोगों को ईद की बधाई देने के लिये विधायक रंजना साहू, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष रामू रोहरा, भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष चंद्रकला पटेल, डीपेन्द्र साहू, शहर मंडल अध्यक्ष विजय साहू समेत अन्य भाजपाई मौजूद थे।

मुबारकबाद देने बसपाई भी पहुंचे


ईद-उल-फितर का मुबारकबाद देने बहुजन समाज पार्टी के जिलाध्यक्ष आशीष रात्रे, कल्याण सिंह निर्मलकर, अशोक मेश्राम, ठाकुर प्रसाद गुप्ता, डीपेन्द्र पटेल, हन्नु ताड़ी, सूरज गजेन्द्र आदि शामिल थे।  

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)