पद्मावती सेवा संस्था द्वारा अक्षय तृतीया के अवसर पर मठा वितरण किया

धमतरिहा के गोठ
0

 

संजय जैन

धमतरी पद्मावती सेवा संस्था द्वारा अक्षय तृतीया के अवसर पर  भीषण गर्मी  के चलते मानव सेवा के कार्य के रूप मे मठा वितरण किया गया। इस अवसर पर  सर्व प्रथम मंगला चरण करनें के पश्चात् विशेष रूप से उपस्थित सकल जैन श्री संघ के अध्यक्ष चैनसुख पारेख का सम्मान किया गया। ज्ञान चंद छाजेड़, सतीश नाहर,दिलिप बड़जात्या, हेमराज सोनी, महावीर चोपड़ा, खेमचंद गोलछा,शुभम् राखेचा ,पारस जैन एवं संस्था की अध्यक्ष सुशीला नाहर , सचिव मीनल गोलछा, सह सचिव संजु जैन, अन्नु जैन, शशि लुनावत,शशि गोलछा एवं अन्य सदस्याएं उपस्थित थी। मठा वितरण में प्रतिबंधित प्लास्टिक का उपयोग न कर कागज का डिस्पोजल का उपयोग कर पर्यावरण को प्रदूषित होने से बचाया। उपस्थित मिडिया प्रतिनिधि, रंजीत छाबड़ा , अभिषेक मिश्रा, दादू सिन्हा का संस्था की ओर से सम्मान किया गया।


        इस मानव सेवा  कार्य के लिए मां अंगार मोती गौ धाम,हेमचंद छाजेड़, ज्ञान चंद  छाजेड़, रमेश गोलछा, अभय चोपड़ा, रोशन नाहर, शशि गोलछा , सुशीला नाहर, मीनल गोलछा, शशि लुनावत , अन्नु जैन,इस सभी का विशेष सहयोग रहा है। नेक कार्य के लिए सकल जैन श्री संघ के अध्यक्ष चैन सुख पारख एवं सभी समाज जनो ने संस्था की सराहना की और बधाई दी।


एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)