संजय जैन
धमतरी।भेंट मुलाकात के कार्यक्रम को लेकर 28 अप्रैल
2023 को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का आगमन भखारा तहसील में हो रहा है जिसे लेकर प्रशासन
अपनी तैयारियों में जुटा है वही जिले भर के बेरोजगारों को बेरोजगारी भत्ता के नाम भूपेश
बघेल युवाओं को छलने का काम कर रहा है ऐसा आरोप लगाते हुए उनके भेंट मुलाकात कार्यक्रम
में भारतीय जनता युवा मोर्चा पहुंचेगी वह मुख्यमंत्री से बेरोजगारों को पिछले साढे
4 वर्ष का बेरोजगारी भत्ता भी प्रदान करने एवं नियम में शिथिलता लाने के लिए ज्ञापन
सौपेगी।