संजय जैन
धमतरी । आर्ट आफ लिविंग इकाई के द्वारा स्थानीय शिव चौक स्थित वैदिक सदन के सामने अस्थायी प्याऊ रविवार से शुरू किया गया है। भीषण गर्मी के चलते राहगीरो के लिए प्याऊ का शुभारंभ किया गया है। शिक्षक कोमल थ्वाईत ने बताया कि गर्मी के दिनो मे एक व्याकुल इंसान सबसे पहले पीने का पानी ढुंढता है और प्यास के समय कहीं पर ठंडा पानी मिल जाता है तो परेशान राहगीर एक सुकून महसूस करता है। इ स मौके पर विशाल पदमवार मोहन साहू, रमाकांत, सरोज सुरेश गुप्ता, कीर्ति फुटान, चित्रलेखा जोशी, बीके निर्मल, भोजराज सिन्हा, लकी वालेचा, राजा माधवानी, बी थ्वाईत, पन्ना थवाईत, अमन थवाईत, महेश सेन आदि ने सहयोग प्रदान किया।

