संजय जैन
धमतरी ।मगरलोड सहकारी विपणन समिति संस्था ने थाना प्रभारी मगरलोड धमतरी को एफआईआर
दर्ज करने आवेदन दिया। थाना प्रभारी को सौंपे गये आवेदन में उन्होने बताया है कि सहकारी
विपणन संस्था मर्यादित मगरलोड की जमीन खसरा नं 1631/झ रकबा 0.405 हे. मे विपणन संस्था
द्वारा कार्यालय का संचालन कर रही है। सम्पूर्ण जमीन पर पक्का घेरा लगा हुआ है। उक्त
घेरे में से मेन रोड (मगरलोड से मोहंदी ) मार्ग का साइड घेरा को मगरलोड के थानेश्वर
कुमार , सनंत कुमार, दीपक सेन, देवेन्द्र कुमार सिन्हा , यमुना सेन , पुनूराम साहू
द्वारा बलपूर्वक घेरा तोडा गया है जिससे संस्था को लगभग 2.50 लाख रूपए की क्षति हुई
है। पूर्व में उन व्यक्तियो द्वारा दिनांक 14.03.23 को टूटे घेरे को पुन: जोडाई करने
का लिखित में आश्वासन संस्था को दी गई थी किन्तु उनके द्वारा उसी स्थान पर बाउण्ड्रीवाल
नही बनाया जाकर संस्था की भूमि में सात फिट अंदर बाउण्ड्रीवाल का निर्माण कर अवैध कब्जा किया जा रहा है। दिनांक 4.4.23 को अपने क्षतिग्रस्त बाउण्ड्रीवाल पर संस्था
के कर्मचारी योगेन्द्र कुमार साहू एवं विक्रेता रवि प्रसाद दूबे के द्वारा पोल एवं
तार घेरा करने हेतु पोल गाडा गया था जिसको भी कब्जाधारियों द्वारा पूर्वक उखाड दिया
गया है जिससे संस्था कर्मचारियो में भय का माहौल बना हुआ है।

उक्त परेशानियो को देखते हुए
थाना प्रभारी मगरलोड को आवेदन सौंपते हएु संस्था को क्षतिपूर्ति दिलवाने, जमीन पर अवैध
कब्जा हटवाने एवं दोषियो पर कार्यवाही कर एफआईआर दर्ज करने की मांग प्राधिकृत अधिकारी, भूतपूर्व अध्यक्ष, प्रबंधक विपणन
संस्था मगरलोड ने की है।