संजय जैन धमतरी । अनुविभागीय अधिकारी रा अनुविभाग नगरी को ग्राम पंचायत पाईकभाठा के पंचो ने सरपंच विनोद नेताम के विरूद्ध अविश्वास प्रस्ताव लाकर बर्खास्त करने की मांग की है।
आवेदन सौपते हुए बताया कि ग्राम पंचायत पाईकभाठा के समस्त पंचगण द्वारा विनोद नेताम के विरूद्ध अविश्वास प्रस्ताव लाने का कारण बताया कि आर्थिक अनियमितता- जब भी पंचायत की राशि का आहरण किया जाता है तो पंचो को विश्वास में नही लिया जाता, निर्मला घाट निर्माण में अनियमितता, सामुदायिक भवन मुसलमान समाज निर्माण में अनियमितता, नल जल सामाग्री एवं मजदूरी, पाईप लाईन निर्माण में अनियमितता, मुरमीकरण कार्य एवं कांक्रटीकरण , सडक संधारण कार्य में अनियमितता, स्टेशनरी के नाम पर अनावश्यक व्यय, मुस्लीम पारा में नाली निर्माण में अनियमितता , 5 लाख का पुलिया निर्माण गलत स्थान पर बनाया जाना आदि है। उपरोक्त निर्माण कार्यो की जानकारी सरपंच के द्वारा नही बताया जाना व मनमर्जी से कार्य कर अपने पद का दुरूपयोग करना एवं भौतिक रूप से कार्य का संपादन कर राशि का दुरूपयोग करना। उपरोक्त कारणो को लेकर समस्त पंचो ने अनुविभागीय अधिकारी रा नगरी को गंभीरता से लेते हुए सरपंच विनोद नेताम को बर्खास्त करने की मांग कि है।
ग्राम पंचायत पाइकभाठा में शनिवार 15 अप्रेल को विनोद नेताम के विरुद्ध अविश्वास प्रस्ताव का वोटिंग किया गया जिसमें सरपंच विनोद नेताम के पक्ष में 1 वोट पड़ा और सरपंच के विपक्ष मे 15 वोट पडा इस प्रकार अविश्वास प्रस्ताव में पंचों की विजय हुई। जिस पर उपसरपंच हिदेश सोनवानी, दौलत पटेल, सुरेंद्र ध्रुव, हिरमत कश्यप ,सालेइंद्री मरकाम, विमला कुर्रे, कुवारबाई सोनवानी, शहीदा बानो, बलराम समरत, मधु देवांगन, वीरेंद्र देवांगन, योगिता बाई, शांताबाई, मनमोहन मरकाम, विनोद मरकाम, धनेश देवांगन संत मरकाम,सुभाष, कुलेश, डॉक्टर मकसूदन, इस्ताक खान, रोशन, यतेंद्र ध्रुव, जगत, अशोक, भंजदेव,महेश, मुकेश, गुलाब, अशोक, कमल ,नारद ,लोकेन्द्र आदि लोगों ने उपस्थित होकर खुशी जाहिर की और सभी पंचों की उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए अच्छे से कार्य करने की बात कही।


.jpeg)