बाबा साहब अंबेडकर ने दिलाया सभी को समान अधिकार... एलएल ध्रुव

धमतरिहा के गोठ
0

 



संजय जैन 

ग्राम केरेगांव में बाबा साहब अंबेडकर की पुण्यतिथि के शुभ अवसर पर बौद्ध समाज एवं समस्त ग्रामवासी केरेगांव के सौजन्य से युगपुरुष भारत रत्न परम सम्मानीय बाबा साहब अंबेडकर जी का मूर्ति अनावरण किया गया वही इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एलएल ध्रुव साहब ने अपने उद्बोधन में कहा कि बाबा साहब भीमराव अंबेडकर युगपुरुष थे उन्होंने हमारे देश के संविधान का निर्माण किया जिस वजह से आप हम आज एक साथ भाईचारे के बंधन में बंद कर रह रहे हैं बाबा साहब ने हमेशा से ही पीछड़े हुए लोगों को समान अधिकार दिलाने का काम किया उन्हीं के देने की आज हम सब एक समान है अनेकता में भी एकता का संदेश  बाबा साहब की देन है साथ ही बाबा साहब के जीवनी से प्रेरणा लेने का प्रयास हमें हमेशा करते रहना चाहिए जिसके लिए बाबा साहब ने शिक्षा को एक उचित माध्यम बताया था शिक्षा के बदौलत ही आज बाबा साहब हम सबके बीच पूजनीय है निश्चित एक शिक्षित व्यक्ति ही अपना और अपने समाज का नाम रोशन कर सकता है आप सभी से निवेदन है कि आप अपने आने वाले पीढ़ी को बाबा साहब के बताए हुए मार्गदर्शन में चलते हुए शिक्षित करने का जरूर प्रयास करें शिक्षित समाज अन्य समाज के साथ कदम से कदम मिलाकर चलने में सक्षम होता है शिक्षित समाज देश को एक अलग पहचान दिलाने का काम कर सकता है अतः आप सभी सम्मानीय जनों से निवेदन है कि आप शिक्षित बने और देश के विकास में हमेशा कार्य करे इस बीच इस कार्यक्रम में विशेष रुप से अध्यक्ष के रूप में ग्रामनके सरपंच सूखिया बाई,ज्ञानी राम रामटेके जी भा.बो. महासभा जिला धमतरी, अमृत नाग, हिर्दय रामटेके डीपी बागडे, गणेश खापर्डे,रमेश, महेश गोटा,देवचारन उकाई, एवं समस्त ग्रामवासी की उपस्थिति में कार्यक्रम संपन्न हुआ।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)