युद्ध के मैदान में राहुल गांधी योद्धा की तरह लड़े। नरेंद्र मोदी योद्धा से बिना लड़े, दूर जा खड़े - हेमंत साहू

धमतरिहा के गोठ
0

 




संजय जैन 

राहुल गांधी  की संसद से सदस्यता समाप्त करने के संबंध में एआईसीसी द्वारा संपूर्ण मीडिया के माध्यम से लोकतंत्र बचाओ कैंपेन के संबंध में कुरूद विधानसभा क्षेत्र की छाया विधायक श्रीमती लक्ष्मीकांता साहू व हेमंत साहू उपाध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी धमतरी ने अपने सयुक्त बयान में कहा। केंद्र की मोदी सरकार सी. बी. आई. ,ई. डी.,आई .टी जैसे संस्थानों का दुरुपयोग कर सिर्फ और सिर्फ जहा विपक्षी सरकारें है वहा रेड डाल रही।

देश के लिए गंभीर मुद्दा व चिंतन का विषय यही है? 

देश मोदी जी से जानना चाहता है? कि क्या गैर भाजपा सरकार ही भ्रष्ट है? अधिकांश राज्य में भाजपा के मुख्यमंत्री है । अकेले उत्तर प्रदेश ही 10 प्रदेश के बराबर है। अधिकतर जिस राज्य में भाजपा की सरकार है वहा केंद्रीय संस्थानों का रेड क्यों नही।

ये पूरा देश जानना चाहता है। यहीं  मजबूत बिंदु है कि आज लोकतंत्र खतरे में है। ये पूरा देश कह रहा है। 

हेमंत साहू उपाध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी धमतरी ने कह| अन्याय व कायरता के खिलाफ राहुल गांधी की भारत जोड़ों यात्रा से शंखनाद हो चुका है।

राहुल गांधी सहित पूरा देश प्रधानमंत्री मोदी जी से पूछ रहा है की 660 नंबर का उद्योग पति इन आठ वर्षो में ही पूरे विश्व में नंबर . 1 पायदान पर कैसे पहुंच जाता है। और एक खुफिया एजेंसी हिंडनबर्ग की रिपोर्ट का खुलासा होने के बाद अडानी के कंपनी का शेयर धड़ाम से गिर कर पूरे विश्व में खलबली मचा देता है।  ऐसा क्यों ? पूरा देश प्रधानमंत्री मोदी जी से जानना चाहता है। व अडानी कंपनी के इस साजिश का पर्दाफाश करने पार्लियामेंट में आवाज राहुल गांधी जी ने बुलंद किया। लेकिन इसका जवाब बड़ी बुजदिली से मिला। राहुल गांधी को ही मैदान से हटा दिया। अडानी के भ्रष्टतंत्र  के विरुद्ध श्री राहुल गांधी जी युद्ध के मैदान में योद्धा की तरह लड़े।  नरेंद्र मोदी  कायरता ये है कि, योद्धा से बिना लड़े, दूर जा खड़े।

भाजपा नीत केंद्र सरकार को अडानी के संबंध में आज नही तो कल जवाब देना ही पड़ेगा।

राहुल गांधी के साथ हम सब कांग्रेस के साथी व पूरा देश खड़ा है। लड़ रहे है, जीतेंगे ।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)