संजय जैन
धमतरी।धमतरी जिले के चारों विकासखंड में 168 संकुल केंद्र
के अंतर्गत 887 प्राथमिक शालाओं में पढ़ाई तिहार का आयोजन बड़ी धूमधाम से मनाया गया
लगभग 17600 स्मार्ट माताओं को शाला की शैक्षणिक गतिविधि से जोड़ने की गतिविधियां में
नौ काउंटर्स के माध्यम से सिखाई गई ,घर पर उपलब्ध सामग्री से गणित व भाषा की विभिन्न
अवधारणाओं को सरल तरीके से सिखाने की प्रक्रिया के साथ ही बच्चों के बौद्धिक ,शारीरिक
विकास हेतु माताओं को प्रशिक्षित किया गया।सपोर्ट कार्ड द्वारा बच्चों का परीक्षण किया
गया ।(AMC) एक्टिव मदर कम्युनिटी (सुजानिक महतारी टोला )के माध्यम से शाला की सभी माताओं
में शिक्षा जागरूकता जगाने की अनूठी पहल है ।पालक बालक शिक्षक के सामंजस्य से निश्चित
ही शिक्षा के क्षेत्र में गुणवत्ता बढ़ेगी। कार्यक्रम प्राथमिक शालाओं के 5 से 8 वर्ष
तक के बच्चों को उनके माताओं के द्वारा घर पर रहकर सिखाने के लिए प्रेरित किया गया
जिले की स्मार्ट माताओं को श्रीफल पुष्पगुच्छ ,कलम, टियारा आदि से सम्मानित किया गया
कार्यक्रम में माताओं के साथ अन्य पालक गण दादा दादी नाना नानी भी उपस्थित रहे साथ
ही गांव के गणमान्य नागरिक भी उपस्थित रहे ,सरपंच ,पंच ,पार्षद जनप्रतिनिधि आदि का
भी सहयोग रहा। कार्यक्रम के निरीक्षण हेतु चारों विकासखंड में डीपीसी श्री देवेश सूर्यवंशी
जी, एपीसी नंद किशोर साहू जी, एसआरजी प्रीति शांडिल्य चारों विकासखंड के बीआरसी कुरूद
-राजेश पांडे , मगरलोड -धीरज देवांगन ,नगरी
- रामू लाल साहू धमतरी - ललित सिन्हा जी ने
सक्रिय भूमिका निभाई सभी सीएसी व शिक्षक- शिक्षिकाओं ने कार्यक्रम को सफल बनाने में
सक्रिय सहयोग दिया। (छत्तीसगढ़ के आवय चिन्हारी, पढ़े-लिखे रहाय दाई - महतारी )