तारणी के प्रयास से खैरा मे बनेगा 12 लाख के पुल की स्वीकृति

धमतरिहा के गोठ
0

 


संजय जैन
धमतरीA समीप स्थित ग्राम पंचायत कोकड़ी खैरा में 12 लाख रुपए का 3 मीटर आर सी सी पुलिया निर्माण कार्य किया जाएगा, क्षेत्र के कांग्रेस नेत्री, जिला पंचायत धमतरी कृषि सभापति तारिणी नीलम चन्द्राकर ने अपने क्षेत्र क्रमांक 4 के अंतर्गत ग्राम कोकड़ी खैरा में गौन खनिज के माध्यम से 5 लाख के  अभिसरण से जोड़कर कार्य स्वीकृति किया! जिसमे मनरेगा के अंतर्गत 7 लाख रुपए जो कि 5. 41 लाख रुपए का समाग्री एवं 1.59 लाख मजदूरी का पैसा पास हुआ गौण खनिज अभिसरण और मनरेगा मजदूरी और मटेरियल को मिलाकर कुल 12 लाख की स्वीकृति प्रदान किया गया इस तरह तारिणी ने भी अपने जिला पंचायत धमतरी से विकास निधि से 5 लाख रुपए स्वीकृति दिलाई!

ग्राम खैरा के ग्राम वासियों ने वर्षों से इसकी मांग सभी जनप्रतिनिधियों से करते आ रहे हैं लेकिन किसी ने इस मांग को पूरा नहीं किया नाला के उस पार मुक्तिधाम होने के कारण बरसात में दाहसंस्कार के कार्यक्रम में बहुत दिक्कत आती थी इसी कारण ग्रामीणों ने लगातार इसकी मांग करते आ रहे हैं सभी की समस्या को देखते हुए क्षेत्र के सबसे सक्रिय जिला पंचायत सभापति तारिणी चन्द्राकर ने लगातार उच्च स्तर पर मांग करते हुए उन्होंने 12, की स्वीकृति पुलिया निर्माण कार्य का जारी हुआ बहुत जल्द निर्माण कार्य शुरू किया जायेगा

       ग्रामीण अंचल एवं ग्रामवासी के गणमान्य नागरिकों ने कई वर्षो लंबित मांग का पुरा होने पुलिया बनने से गांव के लगभग सभी लोगो में खुशी की लहर है! गांव वाले ने कहा कि यह पुलिया बनने से गांव का विकास में तेजी आएगी, खेती करना आसान होगा, बरसात के दिनों में बहुत ही दिक्कत का सामना करना पड़ता था, अब पुलिया बनने से वो भी छुटकारा मिलेगा,

    इस अवसर में ग्रामीणों ने हर्ष व्यक्त किया है जिसमे जनपद पंचायत कुरूद के सभापति रविंद्र साहू, ग्राम सरपंच टिकेश साहू, कमलेश साहू, हुलाश साहू, बच्चन ओझा, पंवन साहू, शेखर साहू, कमलेश सोनवानी, वेद राम साहू पूर्व सरपंच, भुवन साहू, भारत साहू, देवेंद साहू.. चंद्रहस साहू, जगतु ध्रुव, राजेश साहू, छेदन एवं ग्राम के वरिष्ठ नागरिक ने हर्ष व्यक्त किया!!

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)