संजय जैन
धमतरी I एक माह के रमजान के रोजे पूरे होने के बाद चांद दिखाई देने पर ईद मनाई जाएगी। ईद की नमाज ईदगाह में सुबह 10 बजे अदा की जाएगी। जामा मस्जिद के इमाम मौलाना रहमानी रजा मिस्बाही नमाज पढ़ाएंगे। अंजुमन इस्लामिया कमेटी द्वारा जुमे की नमाज में सभी मस्जिदों में ऐलान कर यह जानकारी दी गई है। ईदगाह में नमाज के लिए व्यापक तैयारी की जा रही है। विशेषकर पीने का पानी और वजू के पानी का खास इंतजाम किया गया है। उल्लेखनीय है कि शुक्रवार को उनतीसा रोजा के साथ ही इस मुबारक महीने का आखिरी और अलविदा जुमा भी रहा। इसलिये शहर की सभी मस्जिदों में अलविदा जुमा के मौके पर नमाजियों की भारी भीड़ रही।
बताया गया कि उनतीसा चांद शुक्रवार को नजर आने पर शनिवार 22 अप्रेैल
को या फिर तीसवां चांद के ऐतबार से 23 अप्रैल इतवार को ईद मनाई जाएगी। अंजुमन इस्लामिया
कमेटी ने सभी मुस्लिम भाईयों से इदुलफित्र की नमाज के लिये वक्त का खास ख्याल रखते
हुए ईदगाह तशरीफ लाने की गुजारिश की है। ईदगाह पहुंचने वाले लोगों से अपनी सायकल, मोटर
सायकल, कार आदि के पार्किंग का इंतजाम जैनब पैलेस में रखे जाने की बात कही गई है। अपनी
गाडिय़ों को जैनब पैलेस में ही पार्क करें। ईदगाह के सामने, कब्रस्तान के सामने, रजा
मार्केट व अंजुमन मार्केट के सामने खड़ी न करें। जिससे लोगों को आवागमन में कोई परेशानी
हो।

