संजय जैन
एनएसयूआई के राष्ट्रीय सहसंयोजक सोशल मीडिया ओमप्रकाश मानिकपुरी और धमतरी ग्रामीण ब्लॉक अध्यक्ष नोमेश सिन्हा ने राहुल गांधी की लोकसभा सदस्य्ता रद्द करने पर केंद्र सरकार को आड़े हांथ लेते हुए भाजपा सरकार को जमकर घेरा।
ओमप्रकाश मानिकपुरी ने कहा कि लोकसभा से राहुल गांधी का निष्कासन चौंकाने वाला है लेकिन सत्य परेशान हो सकता है लेकिन पराजित नही। आज देश बहुत कठिन दौर से गुज़र रहा है। राहुल गांधी की सदस्यता समाप्त करना एक कायराना हरकत है इसका मुख्य कारण मोदी सरकार का डर है । उन्होंने कहा कि पार्टियों के आपस के रिश्ते महत्वपूर्ण नही है देश को बचाना महत्वपूर्ण है। यह लड़ाई राहुल गांधी और कांग्रेस की लड़ाई नहीं है। यह एक तानाशाह सरकार से देश को बचाने की लड़ाई है।
नोमेश सिन्हा ने भाजपा और मोदी सरकार पर भी हमला बोला। उन्होंने कहा - इन लोगों ने पूरे देश को डरा कर रखा हुआ है। देश के अंदर जो चल रहा है, वो बहुत ही खतरनाक है। ये लोग पूरे विपक्ष को खत्म कर वन-नेशन वन- पार्टी का माहौल बनाना चाहते हैं। इसी को तानाशाही कहते हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री की शिक्षा पर भी सवाल उठाया और उन्हें अहंकारी भी बताया। पूरे देश को इन्होंने डरा कर रखा हुआ है.
भाजपा की मोदी सरकार जब से सत्ता में आई है तब से ED , सीबीआई ,आईटी जैसी सरकारी एजेंसी का दुरुपयोग कर रही है। भाजपा के लोग बहुत खतरनाक हैं। इनसे बचकर रहना। अगला नंबर आपका हो सकता है। उन्होंने कहा कि अगर कोई जेल जाने से डरता हो तो कांग्रेस पार्टी छोड़ देना । जेल जाने को तैयार रहो। ये सबको जेल में डालेंगे। उन्होंने कहा, 'इस परिवार ने भारत की जनता की आवाज उठाई है और सच्चाई के लिए लड़ाई लड़ी है।
राहुल गांधी एक शहीद पीएम के बेटे है, जिन्हें मीर जाफर कहा गया। उनके परिवार का अपमान किया गया पर वह एक तानाशाह के आगे झुकेंगे नहीं क्योंकि वह ऐसे परिवार के सदस्य है जिसने लोकतंत्र को अपने खून से सींचा है। 1978 में इंदिरा गाँधी की भी लोकसभा सदस्यता रद्द क गई थी लेकिन 1980 में वे भारी समर्थन से दोबारा चुनाव जीतकर सदन पहुंची थीं। राहुल गांधी भी उसी परिवार के खून हैं। वे भी इसी तरह वापसी करेंगे और भाजपा सरकार को जड़ से उखाड़ फेकेंगे।