संजय छाजेड़
आप सभी को सादर सूचित करते हुए आमंत्रित किया जाता है कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) द्वारा राष्ट्रव्यापी स्तर पर संचालित “वोट बचाओ – देश बचाओ” अभियान के अंतर्गत एक महत्वपूर्ण प्रेस वार्ता का आयोजन किया जा रहा है।
इस प्रेस वार्ता को मुख्य वक्ता के रूप में AICC पर्यवेक्षक एवं माननीय सांसद श्रीमती शोभा बच्छाव जी संबोधित करेंगी। वे इस अभियान के उद्देश्यों और देश के समसामयिक राजनीतिक व लोकतांत्रिक मुद्दों पर कांग्रेस पार्टी का पक्ष रखेंगी।
प्रेस वार्ता का विवरण:
• दिनांक: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार
• समय: दोपहर 12:00 बजे
• स्थान: राजीव भवन, धमतरी
लोकतंत्र और निष्पक्ष चुनाव प्रणाली की रक्षा के इस महत्वपूर्ण अभियान से जुड़े विषयों की कवरेज हेतु आप सभी प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया के पत्रकार मित्रों की उपस्थिति सादर प्रार्थनीय है। कृपया समय पर पधारकर गरिमा बढ़ाएं।
