उन्होंने कहा कि समाज की प्रगति केवल संसाधनों से नहीं, बल्कि समाजजनों की एकजुटता, सहभागिता और आपसी सहयोग से होती है। साहू समाज हमेशा सामाजिक समरसता, सेवा और सहयोग की भावना के साथ आगे बढ़ता रहा है। उन्होंने निर्माण कार्य के लिए समाजजनों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सभी के सहयोग से यह भवन आने वाले समय में सामाजिक गतिविधियों का सशक्त केंद्र बनेगा। श्रीमती रंजना साहू ने आगे कहा कि गांव और समाज का विकास तभी सार्थक होता है, जब विकास कार्यों में जनभागीदारी और सामाजिक सहयोग जुड़ा हो। समाज के सभी वर्गों को साथ लेकर विकास की दिशा में निरंतर कार्य करना हमारी प्राथमिकता है। उन्होंने शेड निर्माण कार्य के लिए साहू समाज के सभी सदस्यों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
वहीं जिला पंचायत सदस्य श्रीमती धनेश्वरी साहू ने कहा कि ग्राम हंकारा में साहू समाज भवन के शेड निर्माण की शुरुआत समाज की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए एक महत्वपूर्ण पहल है। इससे सामाजिक आयोजनों में आने वाले लोगों को सुविधा मिलेगी तथा विभिन्न कार्यक्रमों के संचालन के लिए अतिरिक्त स्थान उपलब्ध होगा। कार्यक्रम में आए हुए सभी अतिथियों का आभार ग्राम पंचायत सरपंच डिगेश्वरी साहू ने किया। इस अवसर पर मुख्य रूप से उपसरपंच अरमान खान, अश्वनी शर्मा, संरक्षक तोपसिंह साहू, अध्यक्ष महेंद्र साहू, उपाध्यक्ष ओम प्रकाश साहू, सचिव मोहनलाल साहू, सह सचिव प्रहलाद साहू, कोषाध्यक्ष मुरली राम साहू, अंकेक्षक दशरथ साहू, गोरखनाथ साहू, राम चरण साहू, लीलाराम साहू, भगत राम साहू, राधेश्याम साहू, आनंदराम साहू, प्रेमीन साहू, प्रमिला साहू, बलभद्र साहू, जगत राम साहू, चित्रसेन साहू, सीताराम साहू, व्यास नारायण साहू, सोमनाथ साहू, धीरेंद्र साहू, गिरजा शंकर साहू, यशवंत साहू, कलीराम साहू, पुनीत राम साहू, परमेश्वर साहू सहित बड़ी संख्या में सामाजिक बंधुजन व मातृशक्तियां उपस्थित रहे



