ब्राह्मण पारा वार्ड क्रमांक 15 में भाजपा द्वारा बलिदान दिवस, बूथ बैठक एवं 'मन की बात' का आयोजन

धमतरिहा के गोठ
0
संजय छाजेड़ 
धमतरी। भारतीय जनता पार्टी द्वारा ब्राह्मण पारा वार्ड क्रमांक 15 के दोनों बूथों पर बैठक आयोजित कर भारत के महान राष्ट्रवादी चिंतक एवं जनसंघ के संस्थापक स्वर्गीय डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया गया। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने उनके राष्ट्रसेवा एवं अखंड भारत के संकल्प को स्मरण करते हुए उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।
बैठक में संगठन के डिजिटल लर्निंग प्लेटफॉर्म की विस्तृत जानकारी दी गई तथा 6 नए सदस्यों का पंजीयन भी कराया गया।
इसके पश्चात प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय कार्यक्रम 'मन की बात' के 135वें एपिसोड का सामूहिक श्रवण वार्डवासियों के साथ किया गया। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री ने भारतीय नौसेना में शामिल हुए INS दूनागिरी, संशोधक एवं अग्रय मिसाइल सहित रक्षा क्षेत्र में देश की बढ़ती आत्मनिर्भरता की जानकारी साझा की। साथ ही भारत में निर्मित C-295 विमान की पहली उड़ान, DRDO द्वारा लॉन्ग रेंज लैंड अटैक क्रूज मिसाइल के सफल परीक्षण तथा अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर कोलकाता में आयोजित विश्व योगासन चैंपियनशिप में भारत द्वारा 114 पदक (102 स्वर्ण पदक) जीतकर प्रथम स्थान प्राप्त करने पर भी प्रकाश डाला।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से शक्तिकेंद्र प्रभारी श्रीमती संगीता जगताप, मन की बात प्रभारी श्रीमती चंद्रकला पटेल, महिला मोर्चा मीडिया प्रभारी श्रीमती डोल प्रतिमा सोनी, महिला प्रमुख श्रीमती जानकी सार्वा, दिशा सार्वा, देविका सार्वा, वरिष्ठ कार्यकर्ता श्री शंकर कुम्भकार, श्री संतोष सार्वा, श्री कृष्णा यादव, कार्यालय मंत्री श्री खिलेश कुम्भकार, पार्षद कोमल सार्वा, बूथ अध्यक्ष श्री योगेश साहू, बूथ अध्यक्ष श्री अमित साहू, श्री अंकित दुबे सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं वार्डवासी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अंत में पार्षद कोमल सार्वा ने सभी उपस्थितजनों का आभार व्यक्त करते हुए संगठन की आगामी गतिविधियों में सक्रिय सहभागिता का आग्रह किया।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)